ऋषि कपूर को इन 5 दमदार किरदारों ने बनाया सुपरस्टार

Image Credit : Google

 दिलों में जिंदा है कपूर साहब

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर भले ही आज हमारे बीच नहीं है लेकिन अपनी फिल्मों के जरिए वो आज भी लोगों के बीच जिंदा हैं। उनका जन्म 4 सितंबर 1952 को हुआ था और निधन 30 अप्रैल 2020 को हुआ। 

Image Credit : Google

 बॉलीवुड में मारी एंट्री

ऋषि कपूर ने साल 1973 फिल्म 'बॉबी' में बतौर हीरो बॉलीवुड में एंट्री मारी थी। आज हम आपको उनकी ऐसी पांच फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें ऋषि कपूर ने अपने दमदार किरदार से फैंस के होश उड़ा दिए थे।

Image Credit : Google

 मुल्क

 साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म मुल्क में ऋषि कपूर ने मुराद अली मोहम्मद का किरदार निभाया था। एक मुस्लिम पिता के रोल में एक्टर ने अपने अभिनय से सबका दिल जीत लिया था। 

Image Credit : Google

डी डे

इरफान खान, अर्जुन रामपाल, श्रुति हासन और हुमा कुरैशी जैसे सितारों से सजी फिल्म डी डे  में ऋषि कपूर ने गैंगस्टर के रोल से हर किसी को अपना दीवना बना दिया था। निगेटिव रोल में  ऋषि की एक्टिंग देखकर दर्शक चौंंक गए थे।

Image Credit : Google

अग्निपथ

 ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा और संजय दत्त स्टारर फिल्म 'अग्निपथ' साल 2012 की सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। इस में ऋषि कपूर ने रऊफ लाला के किरदार के लिए खूब तारीफें लूटी थी।

Image Credit : Google

 102 नॉट आउट

 साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म '102 नॉट आउट' में अमिताभ बच्चन के साथ ऋषि कपूर की जोड़ी नजर आई थी। इस फिल्म में ऋषि कपूर ने अपनी शानदार एक्टिंग हर किसी को हैरान कर दिया था।

Image Credit : Google

 कपूर एंड संस

 फिल्म 'कपूर एंड संस' में ऋषि कपूर ने दादा का रोल किया था। इस फिल्म में ऋषि का लुक और उनकी कॉमिक टाइमिंग को हर किसी ने पसंद किया था।

Image Credit : Google