ये सितारे निभा चुके हैं फिल्मों में प्रधानमंत्री का किरदार
Image Credit : Google
बायोपिक पर आधारित फिल्में
किसी भी बड़ी हस्ती की बायोपिक बनाने के लिए बॉलीवुड के बड़े स्टार्स को कास्ट किया जाता है जो उस किरदार को बखूबी निभा सकें।
Image Credit : Google
स्टार्स जो निभा चुके हैं पीएम का किरदार
आज हम आपको कुछ ऐसे स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो बड़े पर्दे पर पीएम का किरदार निभा चुके हैं। आप भी जान लें उन सितारों के नाम।
Image Credit : Google
विवेक ओबेरॉय
दिग्गज एक्टर विवेक ओबरॉय ने फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' में पीएम का दमदार किरदार निभाया है। इस मूवी में विवेक को देखकर पहचानना मुश्किल है कि असली मोदी कौन और नकली कौन है।
Image Credit : Google
अनुपम खेर
एक्टर अनुपम खेर ने फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरदार निभाया है। संजय बारू की किताब पर आधारित इस फिल्म में अनुपम ने पीएम के रोल में जान डाल दी।
Image Credit : Google
रजत कपूर
फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में एक्टर रजत कपूर ने पीएम नरेंद्र मोदी का किरदार निभाया था। मूवी में उन्हें मोदी की तरह ऐतिहासिक फैसले लेता हुआ दिखाया गया है।
Image Credit : Google
लारा दत्ता
मूवी ‘बेलबॉटम’ में पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार एक्ट्रेस लारा दत्ता ने कमाल कर दिया। फिल्म में बेशक उनका छोटा रोल था लेकिन इतना दमदार था कि सभी के दिलों दिमाग पर छा गया।
Image Credit : Google
रोशन सेठ
फिल्म ‘गांधी’ में जवाहरलाल नेहरू का किरदार निभाकर एक्टर रोशन सेठ ने अपनी एक्टिंग से सभी को चौंका दिया। इस फिल्म में उनका रोल बेहद ही अहम था।
Image Credit : Google
सुचित्रा सेन
एक्ट्रेस सुचित्रा सेन फिल्म आंधी में आरती नाम का किरदार निभाया था। इस रोल को इमरजेंसी के दौरान इंदिरा गांधी से जोड़कर देखा गया था।
Image Credit : Google
कंगना रनौत
बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी को लेकर चर्चाओं में हैं। इस फिल्म में कंगना ने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल अदा किया है।
Image Credit : Google