हर साल इन बॉलीवुड स्टार्स के घर विराजते हैं गणपति बप्पा

Image Credit : Google

गणेश चतुर्थी

हर साल देशभर में भक्त गणेश चतुर्थी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। फिल्मी सितारे भी गणेश चतुर्थी को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं और हर साल अपने घर बप्पा को लाते हैं।

Image Credit : Google

सलमान खान 

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के घर भी हर साल ही गणपति बप्पा विराजमान होते हैं। इन दिनों उनके घर एक्टर के भाई-बहनों और बहनोई के अलावा खास दोस्तों का भी आना-जाना लगा रहता है।

Image Credit : Google

शाहरुख खान

 शाहरुख खान हर साल गणपति बप्पा को अपने घर और ऑफिस दोनों जगह स्थापित करते हैं। एक्टर की वाइफ गौरी खान हिंदू है और उन्हीं के साथ एक्टर बप्पा को घर लाते हैं।

Image Credit : Google

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी अपने पति और बच्चों के साथ हर साल ढ़ोल-नगाड़ों के साथ गणपति को अपने घर लाती हैं और उनकी पूजा-पाठ का वीडियो फैंस के साथ शेयर भी करती हैं। 

Image Credit : Google

श्रद्धा कपूर 

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर मराठी हैं और महाराष्ट्र में गणेश उत्सव मुख्यरूप से मनाया जाता है। ऐसे  में उनके घर में एक भव्य आयोजन किया जाता है। 

Image Credit : Google

एकता कपूर

टीवी की क्वीन कहलाने वाली एकता कपूर भी धूमधाम से हर साल अपने घर पर बप्पा को बैठाती हैं और उनकी विधिवत पूजा करती हैं। एकता के घर गणपति विराजमान के दिनों टीवी स्टार्स दर्शन करने आते रहते हैं।

Image Credit : Google

सोनू सूद

सोनू सूद भी नाच-गाने के साथ गणपति को घर लाते हैं और उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। फैंस के साथ बप्पा की फोटो भी शेयर करते हैं।

Image Credit : Google