जानें क्यों विदेशों में बैन है ये ब्लॉकबस्टर इंडियन फिल्में

Image Credit : Google

बॉलीवुड फिल्मों पर कंट्रोवर्सी  

बॉलीवुड फिल्मों का कंट्रोवर्सी  से गहरा नाता रहा है। ऐसी कई फिल्में है जिनके किसी सीन्स या फिर डायलॉग को लेकर विवाद मच जाता है। कंट्रोवर्सी के चलते कई बार फिल्मों को बैन करने की मांग भी उठ जाती है।

Image Credit : Google

विदेशों में हुई बैन

आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने भारत में कमाई के रिकॉर्ड बनाए।लेकिन उन्हें किसी वजह से विदेश में बैन किया गया था।

Image Credit : Google

ओह माय गॉड (OMG)

अक्षय कुमार स्टारर ओह माय गॉड को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म की यूनिक कहानी ने लोगों का दिल जीता था। मगर अंधविश्वास पर बेस्ड ओएमजी को मिडिल ईस्ट देशों में बैन कर दिया गया था।

Image Credit : Google

द डर्टी पिक्चर

 विद्या बालन के करियर की सबसे सफल फिल्मों में 'द डर्टी पिक्चर' का नाम टॉप पर आता है। विद्या ने फिल्म में बोल्ड अभिनेत्री सिल्क स्मिता का रोल प्ले किया था। बोल्ड सीन्स की वजह से कुवैत में फिल्म को बैन कर दिया था।

Image Credit : Google

रांझणा

 रांझणा ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। इस फिल्म मुस्लिम लड़की जोया को हिंदू लड़के से प्यार हो जाता है और इस कारण फिल्म को पाक में बैन किया गया था।

Image Credit : Google

पैडमैन

अरुणाचलम मुरुगनाथम की लाइफ से इंस्पायर अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' ने भारत में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। मगर फिल्म को पाकिस्तान ने बैन कर दिया था।

Image Credit : Google

बॉम्बे

फिल्म 'बॉम्बे' को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अब तक की सबसे शानदार फिल्मों में से एक माना जाता है। मुंबई दंगों पर बेस्ड इस फिल्म को सिंगापुर में बैन किया गया था।

Image Credit : Google