बॉलीवुड की इन 7 हसीनाओं ने ठुकराई बड़ी फिल्में

Himani Sharma

करीना कपूर को संजय लीला भंसाली की मूवी 'राम लीला' में 'लीला' का रोल ऑफर किया गया था। लेकिन एक्ट्रेस ने इस रोल को रिजेक्ट कर दिया था। 

करीना कपूर

अनुष्का शर्मा को 'तमाशा' मूवी में 'तारा' का किरदार ऑफर किया गया था। एक्ट्रेस ने इसे रिजेक्ट कर दिया था। बाद में ये किरदार दीपिका पादुकोण ने निभाया था। 

अनुष्का शर्मा

सोनम कपूर को फराह खान ने 'ओम शांति ओम' मूवी में 'शांति' का रोल ऑफर किया था। एक्ट्रेस ने इसे ठुकरा दिया था और इसी मूवी से दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 

सोनम कपूर

गौतम मेनन ने दिया मिर्जा से पहले प्रीति जिंटा को 'रहना है तेरे दिल में' कास्ट करने का फैसला लिया था। एक्ट्रेस ने इस कल्ट क्लासिक मूवी को ठुकरा दिया था। 

प्रीति जिंटा

प्रियंका चोपड़ा को 'कभी खुशी कभी गम' में 'पू' का रोल ऑफर किया गया था। एक्ट्रेस ने इसे ठुकरा दिया था। इसके बाद ये रोल करीना कपूर ने किया था। 

प्रियंका चोपड़ा

रानी मुखर्जी को 'दिल चाहता है' मूवी में 'शालिनी' का किरदार निभाने का मौका दिया गया था। लेकिन उन्होंने इस रोल को रिजेक्ट कर दिया था। बाद में इसे प्रीति जिंटा ने निभाया था।

रानी मुखर्जी

ऐश्वर्या राय बच्चन को 'बाजीराव मस्तानी' में 'मस्तानी' का रोल ऑफर हुआ था। बाद में इसे दीपिका पादुकोण ने निभाया था। 

ऐश्वर्या राय