Himani Sharma
डेजी ने साल 2014 में बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस ने 'जय हो' मूवी से सलमान खान के साथ डेब्यू किया था।
सोनाक्षी ने 2010 में बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस ने सलमान खान के साथ 'दबंग' मूवी से डेब्यू किया था।
जरीन खान ने भी सलमान संग बॉलीवुड में कदम रखा था। एक्ट्रेस ने भाईजान के साथ साल 2010 में आई वीर मूवी की थी।
भूमिका चावला ने सलमान खान के साथ 'तेरे नाम' मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। साल 2003 में आई ये मूवी काफी हिट भी हुई थी।
90 के दशक में आयशा जुल्का एक बड़ा नाम थीं। एक्ट्रेस ने साल 1991 में बॉलीवुड में एंट्री की थी। आयशा ने सलमान खान के साथ 'कुर्बान' मूवी से डेब्यू किया था।
चांदनी ने सलमान खान के साथ 'सनम बेवफा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये मूवी साल 1991 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
भाग्यश्री ने सलमान खान के साथ 'मैंने प्यार किया' से डेब्यू किया था। एक्ट्रेस को लास्ट टाइम साल 2022 में आई राधे श्याम मूवी में देखा गया था।