जनवरी 2023 में लॉन्च होंगे ये 5 धांसू स्मार्टफोन

Image Credit : Google 

नए साल का आगाज हो चुका है।  सभी लोगों ने धूम-धाम से नए साल का जश्न मनाया।

Image Credit : Google 

अगर आप नए साल में एक नया स्मार्टफोन खरीदने  की सोच रहे हैं, इस साल एक से बढ़कर एक धांसू  फोन लॉन्च होने वाला है।

Image Credit : Google 

मोबाइल फोन निर्माता कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन्स को शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च करने वाली है।

Image Credit : Google 

चलिए जानते हैं साल 2023 के पहले महीने में लॉन्च होने वाले 5 धांसू स्मार्टफोन के बारे में।

Image Credit : Google 

iQOO 11 Series भारत में E6 AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च होने वाला यह पहला फोन होगा। इसमें 120W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। कंपनी का यह धमाकेदार स्मार्टफोन 10 जनवरी, 2023 को लॉन्च होगी।

Image Credit : Google 

Tecno Phantom X2 कंपनी के इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच की AMOLED डिस्पले मिलता है। इसमें 64MP का रियर कैमरा, 13MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP का सेंसर मौजूद है। Tecno Phantom X2 की कीमत 39,999 रुपये है। भारत में इस फोन की बिक्री 9 जनवरी, 2023 से शुरू होगी।

Image Credit : Google 

Redmi Note 12 Series रेडमी के नोट 12 सीरीज का हर कोई इंतजार कर रहा है। कंपनी अपने Redmi Note 12 Series को भारत में 5 जनवरी को पेश करेगी। यह हैंडसेट चार वैरिएंट में उपलब्ध होगा। जिसमें 6GB/128GB, 8GB/128GB, 8GB/256GB और 12GB/256GB शामिल है।

Image Credit : Google 

POCO X5 GT कंपनी के इस फोन में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 64 MP + 8 MP + 2 MP का ट्रिपल कैमरा दिया गया है। यह फोन 5000 mAh की पावरफुल बैटरी से लैस है। भारत में यह फोन 29,990 रुपये की संभावित कीमत में 18 जनवरी, 2023 को लॉन्च हो सकता है।

Image Credit : Google 

vivo X90 5G वीवो का यह फोन 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 50 MP + 12 MP + 12 का ट्रिपल रियर कैमरा के साथ 5000 mAh की पावरफुल बैटरी मिलती है। यह फोन 31 जनवरी, 2023 को लॉन्च हो सकती है। इसकी संभावित कीमत 42,390 रुपये है।

Image Credit : Google