2025 में आने वाली विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' के ट्रेलर लांच इवेंट को ही रद्द कर दिया गया है। फिल्म का जम कर विरोध किया जा रहा है।
2025 में रिलीज हुई फिल्म 'फुले' ‘में ब्राह्मणों’ का अपमान करने का आरोप था जिसकी वजह से इसका विरोध किया जा रहा था।
2025 में आई कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी’ भी विवाद में फंसी थी। ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ के आरोपों की वजह से इसका विरोध किया जा रहा था।
2024 में आई फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' की रिलीज से पहले भी मचा था बवाल। फिल्म की कहानी 2002 में हुए 'गोधरा ट्रेन' कांड पर आधारित है।
2023 में आई फिल्म 'द केरल स्टोरी' भी विवादों का शिकार हुई थी। फिल्म की कहानी लड़कियों के धर्म परिवर्तन पर आधारित है।
2022 में आई फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' का भी जम कर विरोध किया गया था। इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों की अनसुनी कहानी को दिखाया गया है।