Image Credit : Google
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अपनी फिल्म 'गदर 2' के लिए खूब सुर्खियां बटोरने में लगे हुए हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाते हुए 500 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर डाला है।
Image Credit : Google
इस बीच एक्टर सनी देओल अपनी फिल्म की सक्सेस के चलते आए दिन किसी न किसी इंटरव्यू में नजर आ जाते हैं। इस कड़ी में उन्हें हाल ही में रजत शर्मा के फेमस शो 'आप की अदालत' में देखा गया।
Image Credit : Google
इस दौरान एक्टर ने इंडस्ट्री और खुद से जुड़े तमाम मुद्दों पर बात की जिसमें से एक उनकी और किंग खान शाहरुख की लड़ाई का किस्सा भी शामिल था। बता दें कि 1993 में आई फिल्म 'डर' में सनी देओल और शाहरुख खान नजर आए थे।
Image Credit : Google
इस फिल्म में दोनों के बीच एक झगड़ा हो गया था जिसको लेकर उन्होंने हालिया इंटरव्यू में बात करते हुए उसे बचकानी हरकत करार दिया था।
Image Credit : Google
सनी देओल ने बताया कि उनकी यश चोपड़ा के साथ बहस हो गई थी। दरअसल एक सीन में शाहरुख खान को मुझे चाकू मारना था जिस पर मैंने कहा था कि वो मुझे सामने से कैसे मार सकता है। फिर मैं किसा बात का कमांडो।
Image Credit : Google
इसी बात के चलते दोनों ही स्टार्स ने 16 साल तक एक दूसरे से बात नहीं की थी। हालांकि सनी देओल ऐसा मानते हैं कि वो सोच समझकर नहीं हुआ था।
Image Credit : Google
एक्टर ने कहा कि मैं ज्यादा सोशल नहीं हो पाता। हुआ यूं कि हम कभी मिले ही नहीं तो बात करने की बात ही नहीं हुई। अब हाल ही में दोनों गदर 2 की सक्सेस पार्टी पर साथ देखा गया।
Image Credit : Google
वीडियो और फोटोज सामने आने के बाद फैंस को यकीन हो गया कि दोनों के बीच की कोल्ड वॉर अब खत्म हो गई है।
Image Credit : Google