कॉन्ट्रोवर्शियल रही है सुनिधि चौहान  की लव लाइफ

Image Credit :  Instagram

Image Credit :  Instagram

मना रही हैं बर्थडे

बॉलीवुड की मोस्ट वर्सटाइल सिंगर सुनिधि चौहान का जन्म 14 अगस्त 1983 को दिल्ली में हुआ था।

Image Credit :  Instagram

सुनिधि चौहान का बचपन

सिंगिंग का शौक रखने वाली सुनिधि चौहान ने बचपन से ही सिंगिग में हाथ आजमाना शुरू कर दिया था जिसके चलते वो जगरातों में भी भजन-कीर्तन गाया करती थीं।

Image Credit :  Instagram

कितना पढ़ी हैं एक्ट्रेस

सिंगिंग में दिलचस्पी के चलते सुनिधि सिर्फ 10 तक ही पढ़ी हैं। इसके बाद उन्होंने पूरी तरह से अपने करियर पर फोकस करने की सोची और सिंगिंग में ही आगे बढ़ती चली गईं।

Image Credit :  Instagram

इस शो की रही है विनर

सुनिधि चौहान को बतौर सिंगर 1996 को दूरदर्शन पर टेलीकास्ट होने वाले शो मेरी आवाज सुनो से मिली थी। इस शो को उन्होंने बतौर विनर जीता था। इसके चलते उन्हें 'लता मंगेशनकर ट्रॉफी'  से नवाजा गया था।

Image Credit :  Instagram

करियर की शुरुआत

सुनिधि चौहान ने अपने करियर की शुरुआत 1996 में रिलीज हुई फिल्म शस्त्र के लिए सिंगिंग करके की थी। बतौर प्रोफेशनल सिंगर ये उनकी पहली फिल्म थी।

Image Credit :  Instagram

करियर के पीक पर सिंगर

सुनिधि चौहान अपने करियर के पीक पर हैं और वो अपनी अबतक की जर्नी में 2000 से भी ज्यादा गाने गा चुकी हैं। इसमें हिंदी के साथ ही कई भाषाएं शामिल हैं।

Image Credit :  Instagram

सिंगर की पर्सनल लाइफ

सिंगर ने पहली शादी महज 18 साल की उम्र में कोरियोग्राफर बॉबी खान से की थी। ये शादी उन्होंने घर वालों के खिलाफ जाकर की थी। हालांकि ये शादी ज्यादा दिन तक नहीं चली और 1 साल में ही दोनों अलग हो गए।

Image Credit :  Instagram

दुबारा की शादी

इसके बाद सुनिधि ने दूसरी शोदी साल 2012 में म्यूजिक कंपोजर हितेश से की और आज दोनों का एक बेटा भी है।