बार-बार आती खट्टी डकार से ऐसे पाएं छुटकारा

Image Credit :  Google

कई बार ज्यादा खा लेने या पाचन तंत्र खराब होने की वजह  से खट्टी डकार आने की समस्या हो जाती है।

Image Credit :  Google

खट्टी डकार की वजह से कई बार बहुत ज्यादा दिक्कत हो जाती है।

Image Credit :  Google

अगर आपको भी खट्टी डकार ने बहुत परेशान कर दिया है तो हम इससे निजात पाने के कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं।

Image Credit :  Google

सुबह उठते ही खट्टी डकार आने की समस्या से निजात पाने के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू निचोड़ कर खाली पेट पी लें।

Image Credit :  Google

अगर खट्टी डकार आने से परेशान हैं तो काले नमक को  एक गिलास पानी में मिलाकर पी लें।

Image Credit :  Google

दिन के समय खट्टी डकार आती है तो आप दही का सेवन करें, इसमें पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड पाचन तंत्र के लिए अच्छा होता है।

Image Credit :  Google

सौंफ खाने से पाचन तंत्र बेहतर होता है।  ऐसे में खाना खाने के बाद इसका सेवन जरूर करें  ताकि खट्टी डकार की समस्या से निजात पा सकें।

Image Credit :  Google

खट्टी डकार से निजात पाने के लिए आप पानी में जीरा पाउडर  और काला नमक मिलाकर पी सकते हैं।

Image Credit :  Google

अजवाइन को भूलकर इसका पाउडर बना लें और फिर खाली पेट पानी के साथ इसका सेवन करें इससे खट्टी डकार की समस्या दूर हो जाएगी।

Image Credit :  Google