सालों बाद रैंप के लिए तैयार हुईं सोनम कपूर

फैशन आइकॉन हैं एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर को इंडस्ट्री का फैशन आइकॉन कहा जाता है जिनके हर एक लुक से लोग इन्पिरेशन लेते हुए नजर आते हैं।

सेलेब्स भी करते हैं तारीफ

फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखने वाली सोनम कपूर अपने फैशन सेंस के लिए कई बार सुर्खियां बटोर चुकी हैं जिसमें सेलेब्स का नाम भी शामिल हैं।

चार साल बाद रैंप पर उतरीं सोनम कपूर

वहीं सोनम कपूर बेटे वायु के जन्म के बाद पहली बार दिल्ली में रैंप पर वॉक करते हुए नजर आईं जहां उन्होंने खूब लाइमलाइट बटोरीं।

लहंगा-चोली में आईं नजर

बेहद ही खूबसूरत क्रीम कलर के घेर वाले लहंगे और चोली में सोनम कपूर ने ऐसी लाइमलाइट लूटी की अभी तक उसकी चर्चा हो रही है।

इस्टा पर दिखाई झलक

खुद सोनम कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बेहद ही खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं जिसमें वो एक से बढ़कर एक पोज देते हुए नजर आ रही हैं।

शेयर किया वीडियो

यही नहीं एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें वे कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक अदाएं दिखाने में लगी हुई हैं।

कुछ ने किया ट्रोल

जहां एक तरफ कुछ लोगों ने सोनम कपूर के वॉक का मजाक उड़ाया तो वहीं एक्ट्रेस की तारीफ करने वालों की भी लाइन लग गई जो आप उनके इंस्टा पर जाकर देख सकते हैं।

अभिनव मिश्रा के लिए हुईं तैयार

बता दें कि एक्ट्रेस सोनम कपूर फेमस डिजाइनर अभिनव मिश्रा के डिजाइन किए हुए कपड़ों के लिए शो स्टॉपर बनी थीं जिसके लिए वे दिल्ली आईं थीं।