विवादों में रह चुके ये 7 कॉमेडियन

Himani Sharma

कुणाल कामरा अक्सर विवादों में बने रहते हैं। हाल ही में उन्होंने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर एक गाना गाया, जिस पर काफी विवाद खड़ा हो गया है। उन पर एफआईआर भी दर्ज हो गई है। 

कुणाल कामरा

'इंडियाज गॉट लेटेंट' में हुई कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर समय को काफी बड़े विवाद का सामना करना पड़ा। उन पर देश के कई शहरों में एफआईआर दर्ज हैं। इसके चलते उन्हें अपने यूट्यूब चैनल से सारी वीडियोज भी डिलीट करनी पड़ी।  

समय रैना

मुनव्वर भी विवाद का सामना कर चुके हैं। कॉमेडियन में अपने लाइव शो में हिंदू देवी-देवताओं का मजाक बनाया था, जिसके चलते उन्हें 35 दिन जेल में काटने पड़े थे। 

मुनव्वर फारूकी

वीर के शो 'आई कम फ्रॉम टू इंडियाज' में महिलाओं पर विवादित बयान देने पर उन्हें भी विवाद का सामना करना पड़ा था। उनके खिलाफ दिल्ली और मुंबई में केस दर्ज हो गया था। 

वीर दास

‘एआईबी रोस्ट’ के दौरान उन्होंने भी काफी विवादित बयान दिए थे, जिसके चलते उन्हें अपना यूट्यूब चैनल ही डिलीट करना पड़ गया था। इस शो में तन्मय ने लता मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर का मजाक उड़ाया था।  

तन्मय भट्ट

रोहन को 'मोजोरोजो' के नाम से भी जाना जाता है। अपने लाइव शो में भद्दे कमेंट्स और अश्लील जोक्स के कारण वो भी विवाद में रह चुके हैं। 

रोहन जोशी

विदुषी ने प्रॉस्टिट्यूशन को लेकर अपने शो में विवादित बयान दिया था, जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। 

विदुषी स्वरूप