सलमान खान की वो फिल्में जो कभी नहीं हुईं रिलीज

Kirti Soni

फिल्म रणक्षेत्र को भाग्यश्री और सलमान खान ने साइन की थी। लेकिन इस दौरान भाग्यश्री ने शादी कर ली थी जिस वजह से उन्हें ये फिल्म छोड़नी पड़ी। इसके बाद डायरेक्टर को कोई एक्ट्रेस नहीं मिली। इस वजह से सलमान खान की ये फिल्म नहीं रिलीज हो सकी।

रण क्षेत्र

फिल्म डील एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी, जिसमें सलमान खान और प्रीति जिंटा साथ में नजर आने वाले थे। लेकिन, फिल्म की फाइनेंसिंग और प्रोडक्शन से जुड़ी समस्याओं के चलते इसे बंद कर दिया गया। 

डील  

करण जौहर की फिल्म  शुद्धि में सलमान खान लीड रोल निभाने वाले थे। हालांकि, डेट्स की समस्या और अन्य विवादों के कारण यह प्रोजेक्ट ठप हो गया। बाद में इसे ऋतिक रोशन और वरुण धवन के साथ प्लान किया गया, लेकिन यह भी पूरा नहीं हो सका।

शुद्धि 

सलमान खान की 'दिल है तुम्हारा' साल 1991 में अनाउंस की गई थी। इस फिल्म को सनी देओल और मीनाक्षी शेषाद्रि ने भी साइन किया गया था। लेकिन इसी फिल्म के बीच राजकुमार संतोषी ने बॉबी देओल की फिल्म 'बरसात' साइन कर ली और शेखर कपूर को रिप्लेस कर दिया। इस वजह से सलमान के साथ 'दिल है तुम्हारा' बीच में ही अटक गई। 

दिल है तुम्हारा

'ऐ मेरे दोस्त' में सलमान खान के अलावा अरबाज खान, करिश्मा कपूर और दिव्या भारती को साइन किया गया था। फिल्म का एक गाना भी शूट हो चुका था। लेकिन किसी वजह से यह फिल्म को बीच में ही बंद कर दिया गया था फिर कभी नहीं बन पाई। बाद में इस फिल्म के गाने को सलमान की दूसरी फिल्म 'मझधार' में इस्तेमाल किया गया।

ऐ मेरे दोस्त

राजकुमार संतोषी ने सलमान खान को लेकर साल 1991 में 'घेराव' नाम से फिल्म अनाउंस की थी। इस फिल्म में मनीषा कोइराला को उनके अपोजिट रोल निभाने के लिए साइन किया गया था। फिल्म का मुहूर्त भी शूट हो चुका था। पर कुछ वजहों से यह फिल्म भी डिब्बाबंद हो गई और कभी नहीं बन सकी।

घेराव

साल 1994 में सोहेल खान फिल्म 'राम' को अनाउंस करते हुए बतौर डायरेक्टर डेब्यू करने वाले थे। इसमें भाई सलमान खान के अलावा पूजा भट्ट और अनिल कपूर को साइन किया था। आधी फिल्म की शूटिंग हो चुकी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट हद से ज्यादा बढ़ गया। काफी विवाद हुआ और इस वजह से फिल्म बंद हो गई।

राम