Bigg Boss को होस्ट कर चुके हैं ये 7 सेलेब्स

सलमान खान पिछले कई साल से बिग बॉस को होस्ट कर रहे हैं। उन्होंने पहली बार होस्टिंग की कमान बिग बॉस सीजन 4 से संभाली थी। 

सलमान खान

एक्टर अरशद वारसी ने बिग बॉस का पहला सीजन होस्ट किया था। ये सीजन साल 2006 से 2007 तक टीवी पर टेलीकास्ट हुआ था। 

अरशद वारसी

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने बिग बॉस सीजन 2 को होस्ट किया था। ये शो साल 2008 में टेलीकास्ट हुआ था। शिल्पा खुद भी यूके शो बिग ब्रदर की विनर रह चुकी हैं। 

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने बिग बॉस सीजन 3 को होस्ट किया था। ये सीजन विंदू दारा सिंह जीते थे। 

अमिताभ बच्चन 

बिग बॉस सीजन 5 को बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने होस्ट किया था। ये सीजन 2011-12 में स्ट्रीम हुआ था जिसमें उनके साथ कुछ एपिसोड में सलमान खान भी नजर आए थे।

संजय दत्त

फराह खान ने बिग बॉस सीजन 8 के स्पिन-ऑफ बिग बॉस हल्ला बोल को होस्ट किया था। इस दौरान सलमान खान फिल्म की शूटिंग की वजह से शो से दूर हो गए थे। 

फराह खान

बिग बॉस ओटीटी का सीजन 3 अनिल कपूर ने होस्ट किया था। इस सीजन को जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया गया था। शो की विनर सना मकबूल थीं।

अनिल कपूर