Salman Khan से जुड़े 7 बड़े विवाद जो बने मुसीबत

Hema Sharma

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्मों के अलावा विवादों की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं।

सलमान खान विवाद

सलमान खान को चिंकारा शिकार के मामले में 5 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी, इसी मामले में लॉरेंस बिश्नोई से उनकी दुश्मनी चल रही है।

काला हिरण मामला

सलमान खान पर ऐश्वर्या राय संग मारपीट का आरोप भी लगा है, रिपोर्ट्स के अनुसार इस मामले में ऐश के पिता ने पुलिस केस भी किया था।

ऐश्वर्या राय संग विवाद

ऐश्वर्या राय की वजह से ही सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के बीच विवाद हुआ था, खुद विवेक ने ही सलमान पर धमकी देने का आरोप लगाया था।

विवेक ओबेरॉय संग लड़ाई

सलमान खान किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बने रहते है, एक बार सिंगर सोनू निगम ने सलमान पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनकी दादागिरी झेली है।

सोनू निगम संग विवाद

साल 2002 में सलमान खान को हिट एंड रन मामले में जेल की हवा खानी पड़ी थी, इस हादसे में 4 लोग घायल हुए थे और एक की मौत।

हिट एंड रन केस

बॉलीवुड के दो खान सलमान खान और शाहरुख खान के बीच की लड़ाई किसी से छिपी नहीं थी, हालांकि अब दोनों के बीच सब ठीक है।

शाहरुख खान संग लड़ाई

सलमान खान बिग बॉस ओटीटी 2 में स्टेज पर सिगरेट पीने की वजह से विवादों में आ गए थे, एक्टर के हाथों में सिगरेट साफ नजर आ रही थी।

बिग बॉस ओटीटी 2 विवाद