Himani Sharma
मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी अहान पांडे और अनीत पड्डा की 'सैयारा' सुर्खियों में छाई हुई है। ऑडियंस के साथ-साथ मूवी को सेलेब्स का भी प्यार मिल रहा है। चलिए आपको बताते हैं मूवी को लेकर किस सेलेब ने क्या कहा?
आलिया भट्ट ने मूवी देखने के बाद अपने इंस्टाग्राम पर इसकी तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा कि दो नए सितारों का बॉलीवुड में जन्म हो गया है। मोहित सूरी की फिल्म का म्यूजिक, फीलिंग और कास्ट सब बेस्ट है।
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने भी मूवी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि फिल्म को वाकई खूबसूरत तरीके से बनाया गया है। बेस्ट मूवी है।
अर्जुन ने भी मूवी की तारीफ करते हुए कहा कि मोहित सूरी की फिल्म बेहतरीन होती हैं। इसके साथ ही उन्होंने अनीत और अहान की भी तारीफ की।
फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की। साथ ही उन्होंने मूवी देखकर मेरे आंसू नहीं रुके। मुझे याद नहीं कि मैं आखिरी बार कब रोया था। कमाल मूवी है।
अनिल कपूर ने भी मूवी की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि वाह क्या मूवी है, क्या स्टोरी है और क्या कास्ट है। मोहित सूरी ने इसे बेहद अच्छे ढंग से स्क्रीन पर उतारा है।
मोहित सूरी की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं श्रद्धा ने भी मूवी की तारीफ करते हुए कहा कि सैयारा से आशिकी हो गई है। साथ ही उन्होंने कास्ट की भी खूब तारीफ की।
नेहा ने तारीफ करते हुए कहा कि 'सैयारा' ने दिल में अलग ही जगह बना दी है। अनीत पड्डा और अहान पांडे ने कमाल कर दिया है।