उभरते सितारे जो बॉलीवुड में करने जा रहे हैं डेब्यू

Image Credit : Google

बॉलीवुड

अब बहुत जल्द कुछ नए चेहरे आपको और हमें एंटरटेन करने के लिए बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं, जो पहले से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।

Image Credit : Google

बॉलीवुड स्टार्स

बॉलीवुड में नए चेहरे आते ही रहते हैं, कुछ कलाकार इंडस्ट्री के बाहर के होते हैं तो कुछ ऐसे होते हैं जो इंडस्ट्री के अंदर से ही निकल कर आते हैं।

Image Credit : Google

इंडस्ट्री में नए चेहरे

अब जल्द ही इंडस्ट्री में कुछ नए कलाकारों के चेहरे दिखाई देने वाले हैं जो अपने लाइफस्टाइल की वजह से तो लाइमलाइट में बने रहते हैं लेकिन अब अपनी एक्टिंग का भी हुनर दिखाएंगे।

Image Credit : Google

स्टार्स के बच्चे करेंगे डेब्यू

बहुत जल्द ही बॉलीवुड में अपना परचम लहरा चुके स्टार्स की बेटियां भी और बेटे भी फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले हैं। जिनमें कई सारे नाम शामिल हैं।

Image Credit : Google

सुहाना खान

शाहरुख खान की लाडली सुहाना अक्सर अपने स्टाइल को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। लेकिन अब वो दिसंबर में जोया अख्तर की 'आर्चीज़' में नजर आने वाली हैं।

Image Credit : Google

पलोमा ढिल्लन

पलोमा ढिल्लन अवनीश बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म दोनों से अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। ये फिल्म बनकर तैयार है और  5 अक्टूबर 2023 को रिलीज होने वाली है।

Image Credit : Google

खुशी कपूर

जान्हवी कपूर की छोटी बहन एक्ट्रेस खुशी कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। अब वो बड़े पर्दे पर भी अपने हुनर का जलवा बिखेरने आने वाली हैं। वो फिल्म 'आर्चीज़' से अपनी शुरुआत कर रही हैं।

Image Credit : Google

शनाया कपूर

संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर अपने बोल्ड अंदाज से फैंस को हैरान कर देते हैं। अब शनाया करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के प्रोजेक्ट 'बेधड़क' से डेब्यू करने जा रही हैं।

Image Credit : Google

पश्मीना रोशन

ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना रोशन 'इश्क विश्क' से डेब्यू करने जा रही हैं। पश्मीना ने स्टाइल में इसके लिए मोशन पोस्टर जारी किया।

Image Credit : Google

अगस्त्या नंदा

अमिताभ बच्चन के पोते और श्वेता नंदा के बेटे अगस्त्या नंदा भी अब बहुत जल्द जोया अख्तर की 'आर्चीज़' में नजर वाले हैं। इसमें सुहाना खान और खुशी कपूर भी उनके साथ ही डेब्यू करने वाली हैं।

Image Credit : Google