गर्मी के मौसम में फट गए हैं होंठ तो ये घरेलू उपाय आएंगे काम

Image Credit : Instagram

गर्मी आते ही कई प्रकार की स्किन प्रॉब्लम हमें घेर लेती हैं,  उन्ही में से एक है होंठ फटने की समस्या।

Image Credit : Instagram

मार्केट में कई सारे ऐसे प्रोड्क्ट मिलते हैं जो फटे होठों को  सही कर सकते हैं, लेकिन कुछ घरेलू उपाय भी ऐसे होते हैं  जो बहुत कारगर होते हैं।

Image Credit : Instagram

शहद को वैसलीन के साथ मिलाकर लगाने से आप अपने फटे होठों को मुलायम बना सकते हैं। इसे लगाने के 15 मिनट बाद साफ कर दें। 

Image Credit : Instagram

गुलाब की पत्तियों को पीसकर मलाई के साथ मिलाकर लगाने  से आपके फटे होंठ मुलायम और गुलाबी हो जाएंगे।

Image Credit : Instagram

वर्जिन नारियल तेल में 1-2 बूंद एसेंशियल ऑयल की मिलाकर  फटे हुए होठों पर लगाने से उनकी ड्राईनेस दूर हो जाती है।

Image Credit : Instagram

अगर फट गए हैं आपके होंठ तो पिएं खूब सारा पानी, बॉडी में  पानी की कमी होने पर भी होंठ फट जाते हैं। 

Image Credit : Instagram

दूध में आने वाली मलाई को लगाने से भी आपके फटे हुए होंठ कोमल बन सकते हैं, इसके लिए आप रात में मलाई लगाकर सो जाएं। 

Image Credit : Instagram

आप देसी घी लगाकर भी अपने फटे होंठों को मुलायम बना सकते हैं। आप इसे सुबह या रात कभी भी लगा सकते हैं। 

Image Credit : Instagram

बारीक पिसी हुई चीनी को मलाई में मिलाकर स्क्रब करने से आपके होंठों की डेड स्किन निकल जाती है और वो कोमल बन जाते हैं।

Image Credit : Instagram