Image Credit : Google
'बाहुबली' फेम राम्या कृष्णन आज अपना 53वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस का जन्म 15 सितंबर 1970 को हुआ था। आज वो बाहुबली के चलते लोगों के बीच में जबरदस्त तरीके से पॉपुलर हो चुकी हैं।
Image Credit : Google
राम्या कृष्णान सिर्फ टॉलीवुड ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी कई फिल्मों के जरिए छाप छोड़ चुकी हैं। उन्होंने इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स के साथ काम किया है जिसमें अमिताभ बच्चन से लेकर नाना पाटेकर तक का नाम शामिल है।
Image Credit : Google
साउथ इंडस्ट्री में अपना परचम लहराने के बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड का रुख किया। उन्होंने 1993 में आई फेमस डायरेक्टर यश चोपड़ा की फिल्म परंपरा के जरिए इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।
Image Credit : Google
बाहुबली में मां का रोल प्ले करने वाली शिवगामी ने फिल्म त्रिमूर्ति में एक्टर अनिल कपूर के साथ रोमांस किया था।
Image Credit : Google
उनके बारे में कहा जाता है कि फिल्म में उन्होंने इतना बोल्ड सीन दिया था कि उसे रिलीज न करने फैसला किया गया था। मेकर्स ने उस सीन को डिलीट कर दिया था।
Image Credit : Google
राम्या कृष्णन ने साल 2003 में तेलुगू के जाने माने डायरेक्टर कृष्णा वामसी से शादी कर ली थी। फिल्मों में एक साथ काम करने के दौरान ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया था।
Image Credit : Google
हाल ही की फिल्मों की बात करें तो उन्हें रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर हिट 'जेलर' में देखा गया। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड कमाई के रिकॉर्ड तोड़कर रख दिए।
Image Credit : Google
शिवगामी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही साथ पर्सनल लाइफ के लिए भी खूब सुर्खियां बटोर चुकी हैं।
Image Credit : Google