परिणीति-राघव की Luxury Wedding

Image Credit : Google

राघव और परिणीति की शादी का दिन नजदीक है। ऐसे में मुंबई, दिल्ली और उदयुपर के शाही महल 'द लीला पैलेस' में तैयारियां जोरों पर हैं। सजावट से लेकर सिक्योरिटी तक सबकुछ ही बहुत जबरदस्त तरीके से होने वाला है। 

Image Credit : Google

'द लीला पैलेस' में शादी

कपल की शादी की सारी रस्में 23-24 सितंबर को होने वाली हैं। ऐसे में उनकी शादी से जुड़ी कुछ डिटेल्स पर डालते हैं एक नजर।

Image Credit : Google

23-24 को होंगी सारी रस्में

सभी के स्वागत और शादी के लिए सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी फूल मंगाए गए हैं जिनसे सभी का ग्रैंड वेलकम किया जाएगा।

Image Credit : Google

विदेश से आ रहे हैं फूल

शादी के लिए दोनों ही परिवार, रिश्तेदार और दोस्त के लिए लग्जरी गाड़ियों और लग्जरी टैक्सी का इंतजाम किया गया है जो एयरपोर्ट से मेहमानों को लाने ले जाने के लिए हैं।

Image Credit : Google

लग्जरी गाड़ियों में आएंगे मेहमान

रस्मों की शुरुआत होगी परिणीति की चूड़ा सेरेमनी से जो 23 की सुबह होने वाली है। इस दिन शाम के वक्त दोनों ही परिवारों के लिए संगीत का आयोजन किया जाएगा जिसमें 90s के गाने बजाए जाएंगे।

Image Credit : Google

23 को होगी चूड़ा सेरेमनी

24 के दिन में दुल्हे राजा राघव की सेहराबंदी की रस्म होगी और 2 बजे के वक्त बारात निकलेगी। राघव अपनी बारात बेहद ही खास तरीके से लेकर जाएंगे। जी हां वे और उनके दोस्त लीला पैलेस नाव पर बैठकर जाएंगे।

Image Credit : Google

नाव में जाएंगे राघव

सारी छोटी-छोटी रस्मों के बाद 4 बजे दोनों के फेरे होंगे और 6 बजे विदाई की रस्म रखी जाएगी। इसी रात दोनों का रिसेप्शन होना है जिसमें दोनों परिवार मौजूद होंगे।

Image Credit : Google

4 बजे होंगे फेरे

इस दौरान सिक्योरिटी का खास ध्यान रखा जाएगा। होटल के हर स्टाफ पर खास निगरानी रखी जाएगी कि कोई भी अपना स्मार्ट फोन शादी में लेकर नहीं जा सकता।

Image Credit : Google

टाइट होगी सिक्योरिटी