प्रसून जोशी को पाकिस्तान से क्यों आया था  कॉल ?

Image Credit : Google

इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर, राइटर प्रसून जोशी एक ऐसी शख्सियत हैं जो पहचान के मोहताज नहीं हैं। इंडस्ट्री में उनका नाम और काम दोनों बोलता है। 

Image Credit : Google

नहीं हैं पहचान के मोहताज

वहीं प्रसून जोशी 16 सिंतबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनके बर्थडे के मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी की कुछ दिलचस्प बातें।

Image Credit : Google

बर्थडे स्पेशल

प्रसून जोशी का जन्म 16 सिंतबर 1971 को उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुआ था। 10 साल तक ऐड कंपनी में काम करने के बाद उन्होंने वर्ल्ड फेमस 'मैकऐन इरिक्सन 'में कार्यकारी अध्यक्ष पद पर भी काम किया है। 

Image Credit : Google

सेलिब्रेट कर रहे हैं बर्थडे

गानें, जिंगल्स लिखने वाले प्रसून जोशी ने अपनी लाइफ में ढेरों अवॉर्ड जीते हैं और सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेश से भी वाह-वाही लूटी है। ऐसा ही एक किस्सा पाकिस्तान से जुड़ा हुआ है।

Image Credit : Google

जीत चुके हैं ढेरों अवॉर्ड्स

दरअसल अभिषेक बच्चन और सोनम कपूर की फिल्म 'दिल्ली 6' का फेमस 'अर्जियां' प्रसून जोशी की लाइफ में बहुत खास जगह रखता है। कहा जाता है कि इसके लिए उन्हें पड़ोसी मुल्क 'पाकिस्तान' तक से कॉल आ चुका है।

Image Credit : Google

'अर्जियां से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

दरअसल प्रसून जोशी को टूरिज्म मिनिस्ट्री ऑफ पाकिस्तान से एक बुजुर्ग महिला का कॉल आया था। वो महिला इस गाने से इतनी ज्यादा इंप्रेस थी कि उसने खुद प्रसून जोशी से इसक गाने को गाने की ख्वाहिश जताई।

Image Credit : Google

पाकिस्तान से आया था कॉल

प्रसून जोशी ने जैसे ही ये गाना गाया वैसे ही वो महिला रोने लगी। उसके बाद से ये गाना प्रसून जोशी के लिए और भी खास हो गया।

Image Credit : Google

रोने लगी थी महिला

प्रसून जोशी ने बताया था कि इस गाने के पीछे की प्रेरणा भी एक उम्र दराज महिला ही थी जो एक दरगाह में बैठकर दिन भर माथा टेका करती थी और प्रसून जोशी जब छोटे थे तो मां के कहने पर रोज उस दरगाह में माथा टेकने जाया करते थे।

Image Credit : Google

कहा सें मिली प्रेरणा ?