परिणीति चोपड़ा के संस्कारी लुक

Image Credit : Google

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। जी हां उनकी शादी का कार्ड सामने आ गया है जिसमें हर एक फंक्शन के बारे में बताया गया है।

Image Credit : Google

जल्द ही रचाएंगी शादी

परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा के साथ 24 सितंबर को उदयपुर के पैलेस में ब्याह रचाएगी। कपल को शादी के बंधन में बधंते देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

Image Credit : Google

बनेंगी राघव की दुल्हनिया

एक्ट्रेस की चूड़ा सेरेमनी से लेकर संगीत, जयमाला, फेरे, विदाई और फिर रिसेप्शन से जुड़ी सारी डिटेल सामने आ गई है। दोनों की शादी का कार्ड जमकर वायरल हो रहा है।

Image Credit : Google

शादी का कार्ड हुआ वायरल

अब हर किसी की नजर परिणीति चोपड़ा के ब्राइडल लुक पर टिकी हुई हैं कि वे किस डिजाइनर के डिजाइन किए हुए जोड़े में दिखाई देना चाहती हैं। 

Image Credit : Google

ब्राइडल लुक का है इंतजार

ऐसे में आइए डालते हैं परिणीति चोपड़ा के अब तक के एथनिक लुक्स पर एक नजर। जब-जब उन्होंने संस्कारी लुक से लोगों के बीच वाह-वाही लूटी हैं।

Image Credit : Google

एक्ट्रेस के एथनिक लुक

अक्सर एक्ट्रेस को इवेंट से लेकर शोज में एथनिक लुक कैरी करते हुए देखा गया है। कभी साड़ी, कभी लहंगा तो कभी सूट-एक्ट्रेस पर हर एथनिक ड्रेस खूब जचती है।

Image Credit : Google

लंहगे से लेकर साड़ी में ढाया है कहर

परिणीति को कई बार सोशल मीडिया पर अपने एथनिक लुक में जलवा बिखेरते हुए देखा गया है। उनकी हर फोटो पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं।

Image Credit : Google

फैंस लुटाते हैं प्यार

एक्ट्रेस का सोशल मीडिया अकाउंट उनकी ग्लैमरस और खूबसूरत तस्वीरों से भरा हुआ है जहां वो अक्सर अपनी अदाएं दिखाती नजर आती हैं।

Image Credit : Google

सोशल मीडिया पर दिखाती हैं अदाएं