पंकज त्रिपाठी की बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज की लिस्ट

साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'ओह माय गॉड 2' साल 2012 में आई फिल्म 'ओह माय गॉड' का सीक्वल है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी कांति शरण मुद्गल के रूप में नजर आए थे। इसे आप नेटफ्लिक्स और हॉटस्टार पर देख सकते हैं।  

Oh My God 2

साल 2021 में आई कॉमेडी फिल्म 'मिमी' में उन्होंने भानु प्रताप पांडे का रोल निभाया था। फिल्म में उनके साथ कृति सेनन भी थीं। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर अवेलेबल है।

Mimi

गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल 2020 में रिलीज हुई थी। फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने जान्हवी कपूर के पिता अनूप कुमार सक्सेना का रोल निभाया था। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

Gunjan Saxena: The Kargil Girl

साल 2018 में आई थ्रिलर सीरीज 'मिर्जापुर' में पंकज त्रिपाठी ने अखंडानंद त्रिपाठी यानी कालीन भैया का रोल निभाया था। इसके अब तक तीन सीजन रिलीज हो चुके हैं। इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।  

Mirzapur

साल 2018 में रिलीज हुई हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' में वो रुद्र का किरदार निभाते नजर आए थे। फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव भी  शामिल थे। वो इसके सीक्वल 'स्त्री 2' में भी नजर आए थे।

Stree

साल 2019 में हॉटस्टार पर रिलीज हुई सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस' में उन्होंने माधव मिश्रा का किरदार निभाया था। सीरीज में उनके साथ विक्रांत मैसी, जैकी श्रॉफ और रुचा इनामदार भी नजर आए। इस सीरीज के 4 सीजन रिलीज हो चुके है।  

Criminal Justice

साल 2012 में अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'गैंग्स ऑफ वास्सेय्पुर' में वो 'सुल्तान कुरैशी' का किरदार निभाते दिखाई दिए। उनके इस किरदार को दर्शक आज भी याद करते हैं। फिल्म  दो भागों में रिलीज हुई थी।

Gangs of Wasseypur