Oscar 2025 में इन 6 इंडियन फिल्मों ने पेश की दावेदारी
Kirti Soni
साउथ फिल्मों के ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर 'कंगुवा' की ऑस्कर 2025 एंट्री को लेकर जानकारी दी है।
कंगुवा
इंडियन फिल्म 'द गॉट लाइफ' ने साल 2025 के ऑस्कर में भारत का नाम रोशन किया। यह कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए सऊदी अरब जाता है, लेकिन वहां जाकर उसे गुलामी जैसी जिंदगी जीनी पड़ती है।
द गॉट लाइफ
इंडियन फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' ने ऑस्कर 2025 में दावेदारी हासिल कर ली है। इस फिल्म की कहानी वीर सावरकर के जीवन पर आधारित है। इसमें उनके बचपन से लेकर जीवन के अंतिम चरण और उनकी विचारधारा तक की जर्नी को दिखाया गया है।
स्वतंत्र वीर सावरकर
इंडियन फिल्म 'ऑल वी इमेजिन लाइट' ने भी कान्स में अवॉर्ड जीतने के बाद ऑस्कर 2025 में दावेदारी हासिल कर ली है। इ फिल्म में प्रभा और अनु नाम की दो नर्स की कहानी दिखाई गई है जो मलियाली हैं और मुंबई में रहती हैं। दोनों अपने-अपने रिलेशनशिप में स्ट्रगल कर रही हैं।
ऑल वी इमेजिन लाइट
इंडियन फिल्म 'ऑल वी इमेजिन लाइट' ने ऑस्कर 2025 में दावेदारी हासिल कर ली है। इस फिल्म में किशोरावस्था से बालिग होने तक लड़कियों में भी लड़कों के तरह अपोजिट सेक्स में इंटरेस्ट होने और उन बदलावों का उनकी लाइफ, परिवार और उनके स्कूल के फ्रेंड सर्किल पर क्या असर पड़ता है ये दिखाया गया है।
गर्ल्स विल बी गर्ल्स
इंडियन फिल्म 'अनुजा' ने ऑस्कर 2025 में दावेदारी हासिल कर ली है। 'अनुजा' एक दिल को छू लेने वाली कहानी है, जो एक छोटे से गांव की लड़की के सपनों और स्ट्रगल को दिखाती है।