सलमान खान ही नहीं ये सेलेब्स भी कर चुके हैं बिग बॉस होस्ट

Image Credit : Google

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2

हाल ही में बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 खत्म हुआ है, इस शो का विनर वाइल्ड कार्ड से एंट्री करने वाले एल्विश यादव बने जो पहली बार हुआ है। एल्विश एक फेमस यूट्यूबर हैं।

Image Credit : Google

सलमान खान

बिग बॉस को होस्ट करने का जिम्मा सलमान खान को सौंपा गया है, लेकिन कई बार ऐसा हुआ है कि भाईजान की जगह अन्य सेलेब्स ने शो को होस्ट किया हो। आप भी जान लें उन सितारों के नाम।

Image Credit : Google

अरशद वारसी

दिग्गज अभिनेता अरशद वारसी भी बिग बॉस सीजन 1 को होस्ट कर चुके हैं। हालांकि पहले शो के बाद अरशद ने दोबारा इस शो को होस्ट नहीं किया, लेकिन अपनी फिल्मों की वजह से चर्चा में छाए रहते हैं। 

Image Credit : Google

शिल्पा शेट्टी 

इस लिस्ट में फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी का नाम भी आता है। एक्ट्रेस ने बिग बॉस के दूसरे सीजन को होस्ट किया था। हालांकि इसके बाद एक्ट्रेस ने कई बार एक गेस्ट के तौर पर शो में शिरकत की।

Image Credit : Google

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन को कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट करने का जिम्मा दिया गया है। लेकिन अपनी दमदार आवाज  में बिग बी बिग बॉस का एक शो भी होस्ट कर चुके हैं।

Image Credit : Google

संजय दत्त

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त ने भी बिग बॉस सीजन 5 को होस्ट किया है। हालांकि इसमें उन्होंने सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर की थी। पता हो कि ये एक अकेला शो था जिसमें दो होस्ट थे।

Image Credit : Google

करण जौहर

इस लिस्ट में करण जौहर का नाम भी आता है, करण ने बिग बॉस सीजन 16 को कुछ दिनों के लिए होस्ट किया है। करण जौहर किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में बने रहते हैं।

Image Credit : Google

रोहित शेट्टी

खतरों के खिलाड़ी से घर-घर में पहचान पाने वाले रोहित शेट्टी के एक्शन रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन के लिए जाने जाते हैं। पता हो कि सलमान खान की गैरमौजूदगी में रोहित ने बिग बॉस को भी होस्ट किया है।

Image Credit : Google