भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी इस बार बिग बॉस 19 का हिस्सा बनी हैं। शो में उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। नीलम से पहले भी कई भोजपुरी स्टार्स इस शो का हिस्सा रह चुके हैं।
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर और नेता रवि किशन का बिग बॉस से सबसे पुराना नाता है। वह इस शो के पहले सीजन में नजर आए थे। इसके बाद उन्हें बिग बॉस 17 में एक स्पेशल सेगमेंट को जज करते हुए देखा गया था।
एक्ट्रेस संभावना सेठ भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने शो के दूसरे सीजन में हिस्सा लिया था। उस वक्त दर्शकों ने संभावना को बहुत सारा प्यार और सपोर्ट दिया था।
भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर और सिंगर मनोज तिवारी ने बिग बॉस 4 में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। शो में अंडे को लेकर डॉली बिंद्रा के साथ उनकी फाइट को भुलाया नहीं जा सकता। वो शो के इतिहास की यादगार लड़ाई में से एक है।
सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को बिग बॉस सीजन 6 में देखा गया था। इस सीजन को उर्वशी ढोलकिया ने जीता था। हालांकि शो के दौरान निरहुआ के शांत व्यक्तित्व को काफी पसंद किया गया था।
भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन मोनालिसा भी बिग बॉस का हिस्सा रही हैं। उन्हें बिग बॉस सीजन 10 में देखा गया था। उस वक्त मोनालिसा शो जीत तो नहीं पाई थीं लेकिन उन्होंने पॉपुलैरिटी काफी हद तक कमा ली थी।
साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म ‘फोर्स’ में विद्युत ने दमदार एक्शन दिखाया था। इस फिल्म में उन्होंने विलेन विष्णु रेड्डी का किरदार निभाया था। उनके साथ जॉन अब्राहम, जेनेलिया डिसूजा और राज बब्बर भी इस फिल्म में शामिल है।