रोडीज से बड़े स्टार्स बने ये 7 आम चेहरे 

Kirti Soni

दिग्विजय राठी को रोडीज 19 से पॉपुलैरिटी मिली है। इसके बाद उन्हें स्प्लिट्सविला एक्स5 में फिनाले तक जाते हुए देखा गया। इस शो के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी महारत हासिल की। फिर उन्हें सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट देखा गया। 

दिग्विजय राठी

आयुष्मान खुराना 'एमटीवी रोडीज सीजन 2' के विनर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने बतौर एक्टर और सिंगर के तौर पर इंडस्ट्र्री में अपनी पहचान बनाई है। एक्टर ने राष्ट्रीय पुरस्कार समेत कई अवॉर्ड जीते। 

 आयुष्मान खुराना 

रणविजय सिंह 'एमटीवी रोडीज' के पहले विनर और शो के सबसे फेमस चेहरों में से एक हैं। उन्होंने एक्टर और टीवी होस्ट के तौर पर अपनी पहचान बनाई। 2009 में फिल्म 'टॉस: ए फ्लिप ऑफ डेस्टिनी' से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया।

 रणविजय सिंह  

गुरबानी जज 'एमटीवी रोडीज 4' में रनर-अप रहीं। वह एक फिटनेस मॉडल हैं। 'बिग बॉस 10' में भी वह फाइनल तक पहुंचीं। उन्होंने 'फोर मोर शॉट्स प्लीज!' जैसी फेमस वेब सीरीज में लीड रोल किया। 

गुरबानी जज 

आशुतोष कौशिक ने 'एमटीवी रोडीज 5' और 'बिग बॉस 2' दोनों शो जीते। वह 'सावधान इंडिया' और 'किचन चैंपियन' जैसे टीवी शोज में नजर आए। 

आशुतोष कौशिक  

प्रिंस नरूला 'एमटीवी रोडीज 12' के विनर रहे हैं। वह रियलिटी शो के स्टार हैं और चार अलग-अलग शो जीत चुके हैं। अपने करियर में उन्होंने मॉडलिंग और टीवी शोज में भी काम किया है।

प्रिंस नरूला  

अयाज अहमद 'एमटीवी रोडीज 5' में नजर आए और उसके बाद टेलीविजन इंडस्ट्री में कदम रखा। उन्होंने 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना', 'दो दिल एक जान', 'कसी ये यारियां' और 'अग्निफेरा' जैसे शोज में काम किया। 

अयाज अहमद