2025 की 7 मोस्ट अवेटेड फिल्में

Kirti Soni

कांतारा की सक्सेस के बाद 'कांतारा- चैप्टर 1' का बज बना हुआ है। यह फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाली है। 

कांतारा- चैप्टर 1

रोशन एंड्रयूज एक थ्रिलर 'देवा' लेकर आ रहे हैं, जिसमें शाहिद कपूर एक पुलिस अधिकारी की बोल्ड और विद्रोही भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 31 जनवरी 2025 को रिलीज होगी। 

देवा

'वॉर 2' में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर एक साथ नजर आएंगे। यह एक एक्शन फिल्म है जो 14 अगस्त 2025 यानी स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी। 

वॉर 2

सलमान खान 2025 की ईद पर 'सिकंदर' के साथ धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। एआर मुरुगादॉस की एक्शन से भरपूर फिल्म में रश्मिका मंदाना, शरमन जोशी और सत्यराज भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

सिकंदर

एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज की '120 बहादुर' 21 नवंबर 2025 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में फरहान अख्तर लीड रोल में हैं। इस फिल्म को मेजर शैतान सिंह पीवीसी और 1962 में रेजांग ला के लोगों के बहादुरी के सम्मान में बनाई गई है।

120 बहादुर

'हाउसफुल 5' में फुल कॉमेडी का तड़का लगने वाला है। यह फिल्म 6 जून 2025 में दस्तक दे सकती है। इसे तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित किया गया है। 

हाउसफुल 5

 'गदर 2' की शानदार सफलता के बाद सनी देओल फिल्म लाहौर 1947 लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म 24 जनवरी को रिलीज हो सकती है। 

लाहौर 1947