घर में मनी प्लांट लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बात

Image Credit : Google 

मनी प्लांट को बहुत ही लकी प्लांट माना जाता है, लोग इसे गुड लक के लिए अपने घर में लगाते हैं।

Image Credit : Google 

ऐसा माना जाता है कि घर में मनी प्लांट लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन वर्षा होती है।

Image Credit : Google 

लेकिन आप ये बात जान लें कि मनी प्लांट का पौधा घर में लगाने के कुछ खास नियम होते हैं, जो आपको पता होने चाहिए वरना लाभ की जगह हानि हो सकती है। 

Image Credit : Google 

आप घर में मनी प्लांट का पौधा लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि इस पौधे की पत्तियां कभी भी जमीन में नहीं छूनी चाहिए, पत्तियां जमीन में छूने से घर से धन जाने की संभावना बढ़ जाती है।

Image Credit : Google 

इस बात का खास ध्यान रखें कि हरा भरा मनी प्लांट आर्थिक स्थिति को सुधारता है और इसे लिए शुभ माना जाता है इसलिए अगर प्लांट की पत्तियां सूख गए हैं या फिर वह पीली हो गई है तो आपको बिना देर किये तुरंत इसे बदल देना चाहिए।

Image Credit : Google 

घर में मनी प्लांट का होना शुभ माना जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि अगर आपके घर में कोई बाहर का इंसान आ रहा है तो आप उसे मनी प्लांट पर हाथ न लगाने दें। माना जाता है कि इससे घर की सुख समृद्धि खत्म हो सकती है।

Image Credit : Google 

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि मनी प्लांट का पौधा लगाते समय दिशा का विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए। आप अपने घर में इस पौधे को  दक्षिण पूर्व – दिशा में लगाएं इसे ज्यादा शुभ माना जाता है।

Image Credit : Google 

जब आप अपने घर में मनी प्लांट लगा रहे हों तो जान लें कि इसे कभी भूलकर भी पश्चिम या फिर उत्तर पूर्व दिशा में न लगाएं। माना जाता है कि इस दिशा में इसे लगाने से धन हानि होती है। 

Image Credit : Google 

माना जाता है कि मनी प्लांट के पौधे का शुक्र ग्रह के साथ सीधा संबंध होता है इसलिए मनी प्लांट के पौधे की पत्तियों को कभी भी शुक्रवार के दिन नहीं तोड़ना चाहिए।

Image Credit : Google 

अगर आप किसी को मनी प्लांट के पौधे को गिफ्ट करने के बारे में सोच रहे हैं तो अपना इरादा बदल दें। माना जाता है कि इससे शुक्र देवता नाराज हो सकते हैं, और आपके घर की सुख-शांति भंग हो सकती है।

Image Credit : Google 

Image Credit : Google 

आप जान लें कि मनी प्लांट के पौधे को सूर्य के प्रकाश की बहुत अधिक जरूरत नहीं पड़ती इसलिए इसे हमेशा घर के अंदर ही लगाना चाहिए, इससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है।