Shakti Kapoor का असली नाम नहीं जानते होंगे आप! जानें कुछ खास बातें

Image Credit : Google

फेमस खलनायक

बॉलीवुड फिल्म इंटस्ट्री में शक्ति कपूर का नाम खलनायकों की लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। आज एक्टर का जन्मदिन है तो हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिन्हें कम ही लोग जानते होंगे।

Image Credit : Google

यहां हुआ था जन्म

शक्ति कपूर का जन्म 3 सितंबर 1952 को दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके पिता पेशे से दर्जी थे, शक्ति ने दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की है।

Image Credit : Google

ये है असली नाम

इंडस्ट्री के फेमस खलनायक का नाम आता है तो जहन में सबसे पहले शक्ति कपूर का नाम आता है। बहुत कम लोगों को पता होगा की उनका असली नाम सुनील सिकंदर लाल कपूर है।

Image Credit : Google

पिता नहीं चाहते थे कि शक्ति एक्टर बनें

शक्ति कपूर के पिता नहीं चाहते थे कि वो फिल्म इंडस्ट्री में जाएं और एक्टर बने, उनके पिता चाहते थे कि उनके बेटा दर्जी बने, लेकिन किस्मत में तो कुछ और ही लिखा था।

Image Credit : Google

इस फिल्म से किया डेब्यू

आज फेमस खलनायक के नाम से जाने, जाने वाले शक्ति कपूर ने फिल्म  'कुर्बानी' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। ये फिल्म उन्हें अचानक मिली थी।

Image Credit : Google

लव स्टोरी

शक्ति कपूर की लव स्टोरी भी बहुत ही दिलचस्प है। दरअसल फिल्म ‘किस्मत’ के सेट पर शक्ति कपूर की शिवांगी से मुलाकात हुई थी। पहली मुलाकात में ही वह शिवांगी को दिल दे बैठे थे।

Image Credit : Google

शिवांगी और शक्ति कपूर ने की थी भागकर शादी

कम ही लोग जानते हैं कि शिवांगी के पिता नहीं चाहते थे कि वो शक्ति कपूर से शादी करें। ऐसे में उन्होंने परिवार के खिलाफ जाकर शक्ति कपूर से घर से भागकर शादी कर ली थी।

Image Credit : Google

डांस का भी था शौक

खलनायक के किरदार में डराने वाले शक्ति कपूर को डांस का भी बेहद शौक है। उनके इसी शौक की वजह से अमजद खान ने उनका नाम ‘डिस्को क्वीन’ रखा था।

Image Credit : Google

कॉमेडी रोल में भी खूब जचे हैं शक्ति कपूर

आपके और हमारे फेवरेट शक्ति कपूर ने अपने फिल्मी करियर में  करीब 700 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। जिनमें से कुछ में कॉमेडी कर लोगों को खूब हंसाया भी है।

Image Credit : Google