मनीषा कोइराला से जुड़ी ये 10 बातें जानकर हो जाएंगे हैरान

Image Credit : Instagram

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस

मनीषा कोइराला बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस हैं जो बेहद खूबसूरत हैं। हर कोई उनकी इस नेचुरल ब्यूटी की तारीफ करता है और एक्टिंग की भी।

Image Credit : Instagram

राजघराने से रखती हैं ताल्लुक

मनीषा कोइराला नेपाल राजघराने से ताल्लुक रखती हैं, उनके परिवार वाले कभी नहीं चाहते थे कि वो एक्ट्रेस बने लेकिन उन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में अपनी एक पहचान बनाई।

Image Credit : Instagram

आज है जन्मदिन

आज मनीषा कोइराला का जन्मदिन है, उनका जन्म 16 अगस्त 1970 को नेपाल काठमांडू में हुआ था। उनके दादा जी नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

Image Credit : Instagram

डॉक्टर बनना चाहती थीं

मनीषा कोइराला बचपन से हीरोइन नहीं बल्कि डॉक्टर बनना चाहती थीं, लेकिन बाद में उनका मन बदल गया और वो एक्टिंग के फील्ड में आ गईं। हालांकि इसके लिए उन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ा।

Image Credit : Instagram

डायरेक्टर ने बोला वाहियात एक्ट्रेस

जब मनीषा कोइराला फिल्मों में काम करने के लिए ऑडिशन देने गई तो डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने उन्हें वाहियात एक्ट्रेस बोल रिजेक्ट कर दिया जिससे वो बहुत निराश हुईं।

Image Credit : Instagram

फिल्म सौदागर से किया डेब्यू

मनीषा कोइराला ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म सौदागर से की थी, जिसमें उनकी प्यारी सी सूरत पर लोग मर मिटे थे। फिल्ट हिट साबित हुई और वो एक फेमस एक्ट्रेस बन गईं।

Image Credit : Instagram

बिजनेस मैन सम्राट दहल से की शादी

एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने साल 2010 में नेपाल के बिजनेस मैन सम्राट दहल से शादी कर ली जिससे सभी लोग चौंक गए। हालांकि ये शादी लंबे समय तक न चल सकी और 2 साल में तलाक हो गया।

Image Credit : Instagram

कैंसर का किया सामना

मनीषा कोइराला ने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे, उन्हें कैंसर हो गया था। हालांकि उन्होंने इसका इलाज करवाया और आज वो एकदम हेल्दी और फिट हैं।

Image Credit : Instagram

डायरेक्टर ने की तारीफ

जिस डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने मनीषा कोइराला को वाहियात एक्ट्रेस बोला था, उन्हीं ने एक दिन उनकी मेहनत और सक्सेस को देखकर कहा- ‘मनीषा कल आप जीरो थीं आज आप हीरों हैं।

Image Credit : Instagram