Himani Sharma
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फैंस के साथ पैरेंट्स बनने की गुड न्यूज शेयर की है। इसके बाद से ही दोनों की शादी की फोटोज भी खूब वायरल हो रही हैं।
सिद्धार्थ और कियारा 7 फरवरी साल 2023 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी एक दम फेरीटेल थी।
कियारा ने अपनी शादी में रेड कलर को छोड़ पिंक कलर का ब्राइडल लहंगा चुना था। इसे मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था।
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मैटेलिक गोल्डन कलर की शेरवानी चुनी थी। इसे भी मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था।
दोनों की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। कपल के स्पेशल मोमेंट ने फैंस का दिल जीत लिया था।
शादी से पहले कियारा और सिद्धार्थ एक दूसरे को काफी टाइम से डेट कर रहे थे। 'कॉफी विद करण' में कियारा ने हिंट भी दी थी।
'शेरशाह' मूवी के 'रांझा' गाने को कपल की शादी के लिए दोबारा से कंपोज किया गया था।
दोनों की शादी राजस्थान के जैसलमेर में सूर्यगढ़ पैलेस में धूमधाम से हुई थी। शादी में सिर्फ करीबी ही मौजूद थे।