शादीशुदा प्रोड्यूसर से जया प्रदा ने की थी शादी

Image Credit :  Instagram

 जया ने साल 1986 में आज ही के दिन यानी 22 जून को फिल्म प्रॉड्यूसर श्रीकांत नहाटा से शादी की थी।

Image Credit :  Instagram

जया प्रदा का असली नाम ललिता रानी था।

Image Credit :  Instagram

जया ने पहली बार तेलुगू फिल्म भूमि कोशम में काम किया, जिसके लिए उन्हें महज 10 रुपये मिले थे।

Image Credit :  Instagram

तमिल और तेलुगू सिनेमा में अपना दमखम दिखाने के बाद जया प्रदा ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा।

Image Credit :  Instagram

साल 1985 तक जया बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में शुमार हो गई थीं।

Image Credit :  Instagram

जया प्रदा ने समाज की परवाह किए बिना पहले से शादीशुदा और तीन बच्चों के पिता श्रीकांत नहाटा को अपना हमसफर बना लिया।

Image Credit :  Instagram

जया प्रदा ने इश्क के हाथों मजबूर होकर  यह कदम तो उठा लिया था, लेकिन समाज ने उनके  रिश्ते को स्वीकार नहीं किया।

Image Credit :  Instagram

इसका असर जया प्रदा के फिल्मी करियर पर भी पड़ा और उन्हें फिल्मों में काम मिलना बंद हो गई।

Image Credit :  Instagram

Image Credit :  Instagram

जया ने बहन के बेटे को गोद लेकर मां बनने  की ख्वाहिश पूरी की।