जवान की नयनतारा के Intresting Facts

Image Credit : Google

हाल ही में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म जवान में टॉलीवुड की सुपरस्टार नयनतारा ने भी बॉलीवुड डेब्यू किया है। इस फिल्म में जितनी चर्चा शाहरुख खान की है उतनी ही नयनतारा की भी हो रही है।

Image Credit : Google

जवान की हिरोइन हैं नयनतारा

जवान के जरिए नयनतारा टॉलीवुड के बाद अब बॉलीवुड में भी छा गई हैं।  ऐसे में उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जानना उनके फैंस के लिए बहुत जरूरी है। 

Image Credit : Google

जवान की हैं एक्ट्रेस

नयनतारा ने अपने करियर की शुरुआत मलयालम फिल्मों से की थी। इसके साथ ही वो तमिल और तेलुगु इंडस्ट्री में भी अपनी धाक जमा चुकी हैं। यही कारण है कि उन्हें साउथ की लेडी सुपरस्टार कहा जाता है।

Image Credit : Google

साउथ की लेडी सुपरस्टार

38 साल की नयनतारा का असली नाम डायना मरियम कुरियन है। मूल रूप से ईसाई नयनतारा ने 2011 में धर्म परिवर्तन कर हिंदू धर्म अपना लिया था जिसके बाद उन्हें स्टेज नाम नयनतारा से पहचाना जाने लगा।

Image Credit : Google

किया धर्म परिवर्तन

बात करें एक्ट्रेस के एजुकेशन की तो उन्होंने स्कूली पढ़ाई के बाद  तिरुवल्ला के मार्था कॉलेज से इंग्लिश लिट्रेचर में ग्रेजुशन किया है।

Image Credit : Google

एक्ट्रेस की एजुकेशन

नयनतारा ने सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू करने से पहले टीवी शो को होस्ट भी किया है। जानकारी के लिए बता दें कि नयनतारा फैशन और लाइफस्टाइल शो की होस्ट थीं।

Image Credit : Google

टीवी से की थी शुरुआत

नयनतारा ने साउथ के डायरेक्टर विग्नेश शिवन से साल 2022 में शादी कर ली थी। खबरों की मानें तो दोनों की मुलाकात फिल्म के सेट पर साल 2015 में हुई थी। दोनों की लव स्टोरी पर जल्द ही एक डॉक्यूमेंट्री भी आने वाली है।

Image Credit : Google

एक्ट्रेस की लव स्टोरी

कपल अब दो बच्चों के पैरेंट्स हैं। साल 2022 में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया था कि वो और विग्नेश सरोगेसी के जरिए से दो जुड़वा बेटों के पैरेन्ट्स बने हैं।

Image Credit : Google

जुड़वा बच्चों की हैं मां

बात करें एक्ट्रेस की फिटनेस की तो एक्ट्रेस योग और स्ट्रिक्ट डाइट के जरिए खुद को फिट रखती हैं और इसके साथ ही वो नींद पर फोकस करने में विश्वास रखती हैं।

Image Credit : Google

फिटनेस का राज