इन फलों से बढ़ाएं स्किन का ग्लो, शीशे की तरह चमकेगी त्वचा

Image Credit : Google 

शायद ही ऐसा कोई हो जिसे दमकती हुई स्किन का क्रेज न हो,  ऐसे में वो लोग कई प्रकार के जतन करते हैं। 

Image Credit : Google 

आप भी चमकती हुई स्किन चाहते हैं तो आज से ही इन फलों का इस्तेमाल कर लें।

Image Credit : Google 

सेब में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपकी स्किन को हेल्दी रखते हैं। आप सेब को खाने के अलावा उसका फेस मास्क भी ट्राई कर सकते हैं।  ये आपकी स्किन के ग्लो को बढ़ा देगा। 

Image Credit : Google 

संतरे में मौजूद गुण त्वचा की बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम कर उसकी  रौनक बढ़ा सकते हैं, ऐसे में आप संतरे का पैक बनाकर चेहरे पर लगाएं इससे  आपकी स्किन शीशे जैसी चमक उठेगी। 

Image Credit : Google 

पपीते को भी एक अच्छा ब्लीचिंग एजेंट माना जाता है, इसके अलावा अगर आपकी स्किन पर पिंपल्स, दाग-धब्बों, और झुर्रियों की समस्या हो गई है तो उसे भी पपीते से दूर किया जा सकता है। यह सूर्य की हानिकारक किरणों से भी त्वचा की रक्षा करता।

Image Credit : Google 

तरबूज विटामिन ए के साथ-साथ विटामिन-सी से भरपूर होता है।  विटामिन-ए त्वचा की नमी को बनाए रखता है, विटामिन सी नए कोलेजन और  इलास्टिन कोशिकाओं के स्वस्थ विकास को बढ़ावा देता है।

Image Credit : Google 

केला न सिर्फ सेहत के लिए बेस्ट होता है बल्कि सन बर्न और एजिंग की  समस्या में भी लाभकारी माना जाता है। इसके अलावा केले के छिलके से आप  पीले दांतों को भी चमका सकते हैं। 

Image Credit : Google 

खीरे में 96 प्रतिशत पानी होता है, जो आपकी स्किन को हाइड्रेट रखने का  काम बखूबी करता है। आप खीरे के फेस पैक से अपनी त्वचा के निखार को बनाए  रख सकते हैं और आंखों के नीचे पड़े काले घेरों को भी दूर कर सकते हैं। 

Image Credit : Google 

Image Credit : Google 

गर्मीयों के मौसम में खरबूजा भी खूब मिलता है, ये कई प्रकार के पोषक तत्वों से  भरपूर होता है और आपकी स्किन के लिए भी बहुत लाभकारी होता है।  आप खरबूजा खाने के बाद छिलकों से फेस मसाज कर सकते हैं।