पीरियड्स के दर्द से राहत देते हैं ये फूड्स, डाइट में करें शामिल

Image Credit : Google 

हर महीने होने वाले पीरियड्स से अधिकतर महिलाएं परेशान रहती हैं, इस समय होने वाला असहनीय दर्द रूला देता है।

Image Credit : Google 

जो महिलाएं पीरियड्स के इस दर्द से परेशान रहती हैं वो अपनी डाइट में कुछ खास फूड्स आइटम्स को शामिल कर सकती हैं।

Image Credit : Google 

कैमोमाइल टी कैमोमाइल टी पीरियड्स के दौरान बहुत लाभकारी होती है। कैमोमाइल टी पीने से दर्द से राहत मिलती है आप भी इस टी को ट्राई कर सकते हैं।

Image Credit : Google 

 केले, कीवी और अनानास पीरियड्स के दौरान दर्द से राहत पाने के लिए महिलाएं अपनी डाइट में केले, कीवी और अनानास जैसे फलों को शामिल कर सकती हैं। ये पीरियड के दर्द से लड़ने में मदद करते हैं।

Image Credit : Google 

दही पीरियड्स के दौरान लो फैट दही का सेवन कर सकते हैं। ये कैल्शियम का एक अच्छा सोर्स होती है इसके सेवन से दर्द में भी राहत मिलता है और पेट भी ठंडा रहता है।

Image Credit : Google 

 डार्क चॉकलेट पीरियड्स के दौरान डार्क चॉकलेट खा सकती हैं। चॉकलेट का सेवन से दर्द और स्ट्रेस कम होता है। आप भी पीरियड्स के दर्द से निजात पाने के लिए डार्क चॉकलेट खा सकती हैं।

Image Credit : Google 

अजवाइन का पानी अजवाइन के पानी के सेवन से भी आप पीरियड्स के दर्द से राहत पा सकते हैं। इसके लिए आप 2 गिलास पानी में 2 चम्मच अजवाइन डालें और उसे थोड़ा कम होने तक उबाल लें। फिर थोड़ा ठंडा करके उसका सेवन करें।

Image Credit : Google 

पपीता पीरियड्स के दौरान पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं करता है। ऐसे में आप अपनी डाइट में पपीता शामिल कर सकती हैं। इसे खाने से दर्द में भी आराम मिलता है और ब्लड का फ्लो भी सही हो सकता है।

Image Credit : Google 

Image Credit : Google 

अदरक की चाय अदरक में कई प्रकार के गुण होते हैं जो आपकी सेहत को दुरूस्त रखते हैं। आप पीरियड्स दर्द को कम करने के लिए अदरक का सेवन कर सकती हैं। इसके लिए आप अदरक की चाय पी सकते हैं।