एक्ने दूर करने के घरेलू  इलाज हैं बहुत काम के

Image Credit : Google 

गर्मी के मौसम में कई प्रकार की स्किन प्रॉब्लम होने लगती हैं, उन्ही में से एक है एक्ने का होना।

Image Credit : Google 

गर्मी में ज्यादा पसीना आने के कारण स्किन पोर्स बंद या संकुचित हो सकते हैं और एक्ने हो जाते हैं।

Image Credit : Google 

आज हम आपको कुछ खास घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जो आपके एक्ने की परेशानी को दूर कर निखरी बेदाग त्वचा देते हैं।

Image Credit : Google 

एलोवेरा एलोवेरा में नेचुरल एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं। इससे जलन और साइड इफेक्ट की बहुत कम संभावना होती है। इसके लिए आप एक बाउल में 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल, 1 बड़ा चम्मच शहद और 1 चम्मच दालचीनी मिला लें और इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें। इससे एक्ने की समस्या दूर हो जाती है।

Image Credit : Google 

 हल्दी हल्दी में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण मुंहासे को दूर करने में मदद करते हैं। वास्तव में, यह आपके चेहरे से दाग, धब्बे और झाइयों को कम करके आपके चेहरे पर ग्लो लाता है। इसके लिए आप शहद में मिलाकर लगा सकते हैं।

Image Credit : Google 

नीम स्किन केयर के लिए नीम का इस्तेमाल बहुत पहले से होता आ रहा है। इसमें विटामिन, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं, जो गर्मियों के दौरान होने वाले एक्ने को दूर करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप नीम का पेस्ट बनाकर लगा सकते हैं।

Image Credit : Google 

टी ट्री ऑयल टी ट्री ऑयल एक्ने प्रोन त्वचा के लिए एक बेस्ट इलाज हैं। इस ऑयल के इस्तेमाल से आप एक्ने की परेशानी को दूर कर सकते हैं। इसके लिए आप इस ऑयल की 2-3 बूंद लें और अपने फेस पर अप्लाई कर लें। ऐसा करने से आप एक्ने फ्री त्वचा पा सकते हैं।

Image Credit : Google 

चंदन अगर आप एक्ने के परेशान हैं तो चंदन का पेस्ट आपकी स्किन को चमका सकता है। आप इसमें एंटीऑक्सीडेंट अधिक होते हैं, जो रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। आप इसके लिए चंदन के पाउडर में गुलाब जल मिला लें और फिर इस पेस्ट को अपने फेस पर अप्लाई कर लें।

Image Credit : Google 

Image Credit : Google 

ग्रीन टी ये तो सभी को पता है कि ग्रीन टी पीने से आपको सेहत के लाभ मिलते हैं, लेकिन आपको पता है कि आप इसके इस्तेमाल से क्रिस्टल क्लियर स्किन पा सकते हैं। इसके लिए आप का पैक बना अपने फेस पर अप्लाई कर सकते हैं।