Govinda और Sunita के 38 सालों का सफर

सुनीता की गोविंदा से पहली बार मुलाकात अपनी बहन और गोविन्द के मामा की शादी में हुई थी। तब सुनीता 9वीं में थीं और गोविंदा बी कॉम फाइनल ईयर में थे। 

गोविंदा और सुनीता तीन साल तक डेट करने के बाद 11 मार्च 1987 में शादी के बंधन में बंधे थे। उन्होंने चार साल तक अपनी शादी को छुपाकर रखा था।

साल 2014 में, उन्होंने फिर से शादी की और अपने प्यार का इजहार किया था।

सुनीता 19 साल की उम्र में मां बनी थीं। उनके दो बच्चे हैं बेटी का नाम टीना आहूजा और बेटे का नाम यशवर्धन आहूजा है।

यश्वरदान के पहले उन्हें एक बेटी भी हुई थी। बताया जाता है कि वो एक प्रीमेच्योर बेबी थी जिसके चलते जन्म के तीन महीने बाद ही उनकी मृत्यु हो गई थी।

साल के शुरुआत में दोनों के अलग होने की खबरें आ रही थीं। खबरें ऐसी थीं कि सुनीता ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल कर दी है।

लेकिन अब गोविंदा के वकील ने तलाक की अफवाहों को खारिज कर दिया है। उनके वकील इन सब को पुराना मामला बता रहे हैं।