शादी के लिए परफेक्ट हैं इन फूलों की जयमाला

Image Credit : Google 

इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है, हर कोई इस दिन के  लिए बड़ा ही एक्साइटेड होता है।

Image Credit : Google 

शादी की कई सारी रस्में होती हैं, लेकिन इन सब में एक  खास रस्म होती है जिसे जयमाला कहा जाता है।

Image Credit : Google 

आप भी इस दिन के लिए उत्साहित हैं और अपनी  जयमाला को खास बनाना चाहते हैं तो इन स्टाइलिश मालाओं  से दिन को यादगार बना सकते हैं।

Image Credit : Google 

लाल गुलाब की माला अगर आप अपने लुक को चार्मिंग बनाना चाहते हैं तो लाल  गुलाब के फूलों की माला बेस्ट ऑप्शन है। प्रियंका चोपड़ा की  शादी में ऐसी ही जयमाला थी।

Image Credit : Google 

गुलाबी-पेस्टल गुलाब अगर आप अपने आउटफिट से मैच करती हुई जयमाला लेना चाहते हैं तो गुलाबी-पेस्टल कलर के गुलाबों की जयमाला ले सकते हैं। अनुष्का शर्मा ने भी अपनी शादी में भी ऐसी जयमाला ली थी।

Image Credit : Google 

गेंदे के फूल गेंदे के फूल पूजा में इस्तेमाल किए जाते हैं। लेकिन इसकी  जयमाला भी बहुत ही अच्छी लगती है। राजकुमार राव ने भी  अपनी शादी में ऐसी ही जयमाला ली थी।

Image Credit : Google 

कमल के फूल अगर आप अपने इस दिन को और भी ज्यादा खास बनाना चाहते हैं  तो कमल के फूल की जयमाला से अपने इस दिन को और भी ज्यादा स्पेशल बना सकते हैं।

Image Credit : Google 

कार्नेशन फूल दीपिका और रणवीर सिंह ने इटली में सात फेरे लिए थे इस दौरान उन्होंने कार्नेशन फूलों की क्लासी जयमाला से अपने इस दिन को खास बनाया था। ये फूल बहुत ही खूबसूरत लगते हैं।

Image Credit : Google 

Image Credit : Google 

ऑर्किड के फूल गुलाब और कमल की जयमाला तो पुरानी हो गई हैं, लेकिन आप अपनी शादी में खास जयमाला चाहते हैं तो ऑर्किड के फूलों की जयमाला ले सकते हैं। ये बहुत ही खास होते हैं।