शाहरुख खान की लकी चार्म है 'जवान' की ये एक्ट्रेस

Image Credit : Google

जवान

शाहरुख खान की फिल्म जवान रिलीज के पहले दिन ही ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। मूवी को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Image Credit : Google

लकी चार्म

फिल्म 'जवान' में शाहरुख के साथ एक ऐसी एक्ट्रेस मौजूद हैं, जिनके साथ शाहरुख की हिट फिल्मों का एवरेज 100 प्रतिशत है। इस एक्ट्रेस को उनका लकी चार्म कहना भी गलत नहीं होगा।

Image Credit : Google

चारों फिल्में हुई हिट 

इस एक्ट्रेस के साथ शाहरुख ने 4 फिल्मों में काम किया है और चारों ही मूवीज ने शानदार कमाई की है। शायद इसलिए सुपरस्टार अपने इस लकी चार्म को जवान का हिस्सा बनाया है।

Image Credit : Google

दीपिका पादुकोण

किंग खान का ये लकी चार्म कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हैं जिनके साथ शाहरुख की हर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल ही मचाया है।

Image Credit : Google

ओम शांति ओम 

दीपिका पादुकोण ने शाहरुख के साथ फिल्म ओम शांति ओम के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। अपनी डेब्यू फिल्म से ही अदाकारा ने फैंस पर अपना जादू चला दिया था।

Image Credit : Google

चेन्नई एक्सप्रेस

रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। इस फिल्म में दीपिका और शाहरुख की जोड़ी दूसरी बार साथ आई थी। फिल्म में दोनों ने अपनी केमिस्ट्री से लोगों को खुश कर दिया था।

Image Credit : Google

न्यू ईयर

फराह खान ने अपनी फिल्म ओम शांति ओम की सक्सेसफुल जोड़ी को एक बार फिर अपनी फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में कास्ट किया था। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी ने तीसरी बार भी अपना कमाल दिखाया।

Image Credit : Google

पठान

25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस का मौसम बदल डाला था। दीपिका और शाहरुख की केमिस्ट्री ने एक बार फिर दर्शकों को थियेटर आने के लिए मजबूर कर दिया था।

Image Credit : Google