7 विवादित फ़िल्में जिन्होंने थिएटर पर मचाया कोहराम, कमाई के तोड़े रिकॉर्ड

Hema Sharma

अब तक ऐसी कई फिल्में हैं जिनके रिलीज से पहले ही विवाद हो गए हैं, किसी की कहानी को लेकर तो किसी के कंटेंट को लेकर।

विवादित फिल्में

लेकिन ऐसी कुछ फिल्में हैं जो रिलीज होने से पहले विवादों के घेरे में आ गई थीं, लेकिन जैसे ही वो रिलीज हुईं तो अपनी कमाई से सभी को हैरान कर दिया।

हिट फिल्में

बीते सात रिलीज़ हुई शाहरुख़ खान की पठान के बेशर्म रंग में दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी को लेकर खूब बवाल हुआ, लेकिन जैसे ही फ़िल्म थिएटर पर रिलीज़ हुई कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ती चली गई।

पठान

विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स के रिलीज से पहले कई विवाद हुए, ये कश्मीर के पंडितों पर हुए अत्याचारों की सच्ची घटना पर आधारित मूवी थी, जो रिलीज के बाद हिट रही।

द कश्मीर फाइल्स

सच्ची घटना पर आधारित द केरल स्टोरी में अदा शर्मा ने लीड रोल निभाया है, ये भी रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई थी, और बैन होने वाली थी, लेकिन जब रिलीज हुई तो मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए।

द केरल स्टोरी

दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर की 'पद्मावत' का कई राज्यों में विरोध किया गया, हालांकि जब ये मूवी रिलीज हुई तो शानदार कमाई करने वाली मूवी की लिस्ट में शामिल हुई।

पद्मावत

आमिर खान और अनुष्का शर्मा की पीके का हिंदू समुदाय के लोगों ने खूब विरोध किया, वहीं जब मूवी ने थिएटर्स में एंट्री मारी तो कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए।

पीके

अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की OMG 2 पर भी सेंसर बोर्ड की खूब कैंची चली, जब मूवी रिलीज़ हुई तो लोगों को खूब पसंद आई, हालांकि कमाई भी अच्छी की।

OMG 2

साल 2015 में आई रणवीर सिंह की बाजीराव मस्तानी का भी बाजीराव पेशवा के वंशजों ने विरोध किया, लेकिन मूवी ने अच्छा कलेक्शन किया और हिट साबित हुई।

बाजीराव मस्तानी