इमरान खान ने करीब 10 साल के लंबे ब्रेक के बाद भूमी पेडनेकर के साथ वापसी की है। आखिरी बार वो 2015 की फिल्म कट्टी बट्टी में नजर आए थे।
इमरान खान
प्रीति जिंटा ने लगभग 6 साल के गैप के बाद वापसी की है। उनकी आखिरी फिल्म भैयाजी सुपरहिट 2018 में आई थी। अब वो लाहौर 1947 जैसी पीरियड फिल्म में नजर आएंगी।
प्रीति जिंटा
सुष्मिता सेन ने पूरे 10 साल बाद धमाकेदार वापसी की। उनकी वेब सीरीज आर्या से OTT की दुनिया में ये कमबैक किया।
सुष्मिता सेन
बॉबी देओल ने भी अपने करियर को रीसेट करते हुए 6 साल बाद जोरदार वापसी की। आश्रम सीरीज ने उन्हें नया जीवन दिया, और Animal में उनके विलेन रोल ने उन्हें नई पहचान दिलाई।
बॉबी देओल
रवीना टंडन ने करीब 7 साल बाद वापसी करते हुए अरन्यक में दमदार पुलिस अफसर का किरदार निभाया। इस रोल के जरिए उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी एक अलग पहचान बनाई।
रवीना टंडन
करिश्मा कपूर ने 8 साल के लंबे अंतराल के बाद मेंटलहुड के जरिए वापसी की। वेब सीरीज से उन्होंने नए जमाने के दर्शकों से कनेक्ट बनाया और उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहना मिली।
करिश्मा कपूर
शरमन जोशी ने थिएटर और डिजिटल दोनों पर खुद को फिर से स्थापित किया है। उन्होंने हाल ही में रंगभेद जैसे OTT प्रोजेक्ट में नजर आकर करीब 5 साल बाद वापसी की है।