अमीर घराने के वारिस हैं बॉलीवुड के ये 7 सितारे 

Himani Sharma

सैफ अली खान पटौदी रियासत के नवाब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वहीं उनके पिता नवाब मंसूर अली पटौदी फेमस क्रिकेटर थे।

Saif Ali Khan

अदिति राव हैदरी भी शाही परिवारों से हैं। उनके परदादा अकबर हैदरी हैदराबाद के पीएम थे। वहीं उनके नाना जे रामेश्वर राव वानापर्थी राजा थे।

Aditi Rao Hydari

भाग्यश्री रियल लाइफ में एक राजकुमारी हैं। उनके पिता विजय सिंह राव माधवराव पटवर्धन महाराष्ट्र के सांगली के राजा थे।

Bhagyashree

'चक दे इंडिया' एक्ट्रेस सागरिका भी शाही परिवार से आती हैं। उनके वंशज कोल्हापुर के शाहू महाराज के वंशज हैं।

Sagarika Ghatge

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और कोरियोग्राफर मोहिना कुमारी सिंह भी इस लिस्ट में शामिल हैं। वो रीवा के राजघराने से ताल्लुक रखती हैं।

Mohena Singh

सैफ अली खान की बेटी सारा भी पटौदी फैमिली का हिस्सा हैं। वो भी रॉयल फैमिली के सितारों की लिस्ट में आती हैं।

Sara Ali Khan

रिया सेन भी शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता भरत देव वर्मा त्रिपुरा शाही परिवार से थे। वहीं उनकी दादी इला देवी कूच बिहार की राजकुमारी थीं। 

Riya Sen