बॉलीवुड की वो फिल्में जो पाकिस्तान में हुईं बैन

Image Credit : Google

एक था टाइगर

सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म एक था टाइगर में रॉ और आईएसआई एजेंट की लव स्टोरी दिखाई गई है। हालांकि पाकिस्तान को ये फिल्म पसंद नहीं आई और बैन कर दी।

Image Credit : Google

भाग मिल्खा भाग

फरहान अख्तर की फिल्म भाग मिल्खा भाग साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में पाकिस्तान की स्पोर्ट्स अथॉरिटीज के बारे में व्यक्त किए गए विचार पाकिस्तान को पसंद नहीं आए और मूवी बैन कर दी।

Image Credit : Google

उड़ता पंजाब

शाहिद कपूर की फिल्म उड़ता पंजाब साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में इस्तेमाल की हुई भाषा से पाकिस्तान को ऐतराज था। ऐसे में फिल्म को पाक में रिलीज होने पर बैन लगा दिया।

Image Credit : Google

तेरे बिन लादेन

तेरे बिन लादेन में ओसामा बिन लादेन की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में ओसामा के नाम से नाराजगी भड़कने के डर से फिल्म को पाक में रिलीज होने पर बैन लगा दिया।

Image Credit : Google

अय्यारी

फिल्म अय्यारी में पाकिस्तान को लगा कि मूवी में उनके मुल्क की छवि को गलत तरीके से दिखाए जा रहा है। ऐसे में फिल्म को बैन कर दिया गया।

Image Credit : Google

मुल्क

 साल 2018 में रिलीज हुई मुल्क में एक हिंदुस्तानी परिवार की कहानी दिखाई गई जिस पर पाकिस्तान से नाता रखने का आरोप लगा। यही वजह थी कि फिल्म को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया।

Image Credit : Google

दंगल

आमिर खान की दंगल में भारत देश का झंड़ा और राष्ट्रगान को दिखाया गया था। पाकिस्तान सेसंर बोर्ड ने फिल्म में इस सीन को हटाने की मांग की लेकिन मना करने पर उसे बैन कर दिया गया।

Image Credit : Google

पैड मैन

जहां एक तरफ अक्षय कुमार की पैड मैन को भारत में पसंद किया गया था, वहीं मूवी को अपनी संस्कृति के खिलाफ बताते हुए पाकिस्तान सेंसर बोर्ड ने इसे बैन कर दिया।

Image Credit : Google

गदर एक प्रेम कथा

सनी देओल की फिल्म गदर एक प्रेम कथा में तारा सिंह के डॉयलॉग्स पाक की आवाम को कुछ पसंद नहीं आया। ऐसे में फिल्म को पाकिस्तान सेंसर बोर्ड ने बैन कर दिया। 

Image Credit : Google