2025 में इन 7 सेलेब्स ने दुनिया को कहा अलविदा 

'थ्री इडियट्स' फेम एक्टर अच्युत पोतदार 18 अगस्त, 2025 को 91 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चले गए। वो 45 साल से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव थे। 

अच्युत पोतदार

एक्टर वैभव कुमार सिंह राघवे उर्फ विभु राघवे ने 2 जून 2025 को अपनी अंतिम सांस ली थी। विभु राघवे लम्बे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। 

विभु राघवे

‘भारत कुमार’ के नाम से पहचाने जाने वाले एक्टर मनोज कुमार ने 87 की उम्र में अपनी आंखें मूंद ली थीं। कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में 4 अप्रैल को एक्टर ने अंतिम सांस ली थी। 

मनोज कुमार

'सन ऑफ सरदार 3' फेम एक्टर मुकुल देव ने 23 मई को 54 साल की उम्र में इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। वो काफी समय से बीमार थे। 

मुकुल देव

'कांटा लगा गर्ल' शेफाली जरीवाला के निधन की खबर ने तो सभी को चौंका दिया था। शेफाली को 27 जून को कार्डियक अरेस्ट आया था और वो बच नहीं पाईं। 

शेफाली जरीवाला

आयान मुखर्जी के पिता और एक्टर देब मुखर्जी का 14 मार्च को निधन हुआ था। 83 साल की उम्र में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली थी। 

देब मुखर्जी 

'भाभी जी घर पर हैं' के लेखक मनोज कुमार का 23 मार्च 2025 को निधन हो गया था। वो लिवर के कैंसर से पीड़ित थे। 

मनोज संतोषी