बॉलीवुड सेलेब्स जिन्होंने की तीन शादियां

Deeksha Priyadarshi

एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा बसु से तीसरी शादी की है। एक्टर ने इससे पहले श्रद्धा निगम से पहली और जेनिफर विंगेट से दूसरी शादी की थी।

करण सिंह ग्रोवर

संजय दत्त ने लविंग वाइफ मान्यता से तीसरी शादी की है। एक्टर के पहली पत्नी ऋचा शर्मा की मौत कैंसर से हो गई थी। उसके बाद उन्होंने रिया पिल्लई से दूसरी शादी की थी।

संजय दत्त

साउथ सुपरस्टार कमल हासन ने क्लासिकल सिंगर वाणी गणपति के साथ शादी रचाई थी। इसके बाद उन्होंने सारिका से शादी की। ऐसा दावा किया जाता है कि एक्टर ने गौतमी से तीसरी शादी की थी।

कमल हासन

शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम ने पहली शादी पंकज कपूर से की थी। पंकज से रिश्ता टूटने के बाद एक्ट्रेस ने दूसरी शादी राजेश खट्टर और तीसरी शादी उस्ताद रजा से की।

नीलिमा अजीम

इस लिस्ट में सिद्धार्थ रॉय कपूर का भी नाम शामिल है। सिद्धार्थ ने बचपन की दोस्त से पहली शादी की थी। इसके बाद उन्होंने टीवी निर्माता से शादी की। दोनों शादी असफल होने के बाद सिद्धार्थ ने विद्या बालन का हाथ थामा।

सिद्धार्थ रॉय कपूर