Bigg Boss में पहले कब हो चुकी हैं हदें पार 

Kirti Soni

गौतम विज और सौंदर्या शर्मा 'बिग बॉस 16' में नजर आए थे। दोनों ने लव एंगल को भुनाने की बहुत कोशिश की थी। उन्हें खूब रोमांटिक होते हुए भी देखा गया था। एक वीडियो में तो दोनों बाथरूम में साथ नजर आए।

गौतम विज-सौंदर्या शर्मा 

'बिग बॉस 11' में पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा की नजदीकियां भी खूब चर्चा में रही थीं। घर में रहते हुए दोनों ने लिपलॉक भी किया था, जिसके बाद सलमान खान ने उन्हें फटकार लगाई थी और समझाया था कि उनके मां-बाप भी शो देखते हैं।

पुनीश शर्मा-बंदगी कालरा 

'बिग बॉस 17' में ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल को कई बार रोमांटिक होते देखा गया है। समर्थ और ईशा का रोमांस खूब सुर्खियों में भी रहा था। हालांकि अब वे साथ नहीं हैं।

समर्थ जुरेल-ईशा मालवीय 

आकांक्षा पुरी और जेड हदीद 'बिग बॉस ओटीटी 2' में लिप लॉक करते दिखे थे। दोनों को टास्क दिया गया था, जिसमें उन्हें किस करना था। लेकिन इस लिपलॉक के बाद सलमान खान ने दोनों को जमकर फटकारा था।

आकांक्षा पुरी-जेड हदीद 

'बिग बॉस 7' में कुशाल टंडन और गौहर खान ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया था। लेकिन शो से निकलने के बाद वे अलग हो गए।

कुशाल टंडन-गौहर खान 

'बिग बॉस 18' में चुम दरांग और करण वीर मेहरा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चुम दरांग बाथरूम साफ कर रही होती हैं और करण वीर मेहरा से बात कर रही होती हैं। लेकिन तभी करण वीर मेहरा बाथरूम में घुसते हैं और दरवाजा बंद कर देते हैं। 

चुम दरांग-करण वीर मेहरा