Bigg Boss के इतिहास की 7 यादगार लड़ाईयां

बिग बॉस सीजन 13 में दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज के सबसे ज्यादा झगड़े हुए हैं। यहां तक कि कई बार दोनों के बीच मारपीट की नौबत भी आ गई थी। 

सिद्धार्थ शुक्ला-आसिम रियाज

बिग बॉस सीजन 13 में विशाल सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस मधुरिमा तुली ने बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। शो में एक फाइट के दौरान एक्ट्रेस ने पैन से विशाल के बैक को मारा था।

मधुरिमा तुली-विशाल सिंह

बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन में जीशान खान थे। शो में उनका काफी एग्रेसिव बिहेवियर देखने को मिला था जिसके चलते उन्हें बाहर भी किया गया था। जीशान की प्रतीक सहजपाल से गंदी वाली लड़ाई हुई थी। 

जीशान खान-प्रतीक सहजपाल

एक्टर अभिषेक कुमार और समर्थ जुरैल बिग बॉस सीजन 17 में नजर आए थे। दोनों के बीच कई बार झगड़े हुए थे। एक बार तो गुस्से में अभिषेक ने समर्थ को थप्पड़ भी जड़ दिया था।

अभिषेक कुमार-समर्थ जुरैल

प्रतीक सहजपाल सबसे पहले बिग बॉस 15 का हिस्सा बने थे। इस दौरान उनका झगड़ा आसिम रियाज के भाई उमर रियाज से हुआ था। ये उस सीजन की यादगार लड़ाई थी। 

प्रतीक सहजपाल-उमर रियाज 

बिग बॉस सीजन 10 में बानी जे और लोपामुद्रा राउत के बीच एक टास्क को लेकर काफी बड़ा झगड़ा हुआ था। दोनों झगड़े के दौरान हिंसा पर उतर आई थीं। 

बानी जे-लोपामुद्रा राउत

बिग बॉस सीजन 7 में अरमान कोहली और सोफिया हयात की भयंकर लड़ाई हुई थी। सोफिया ने अरमान के खिलाफ शारीरिक उत्पीड़न, गाली-गलौज का आरोप लगाकर FIR तक दर्ज करा दी थी।

अरमान कोहली-सोफिया हयात