नीलम गिरी से पहले Bigg Boss में दिखें ये 7 भोजपुरी स्टार्स 

भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी बिग बॉस 19 का हिस्सा हैं। फिलहाल शो में वो कुछ खास करती नजर नहीं आ रही हैं और नॉमिनेशन से बाल बाल बची हैं।

Neelam Giri

साल 2006 से बिग बॉस की शुरुआत हुई थी। इस सीजन में भोजपुरी स्टार रवि किशन ने भी हिस्सा लिया था। वो इस सीजन के सेकेंड रनरअप थे।    

Ravi Kishan

साल 2008 में बिग बॉस के दूसरे सीजन में भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ ने पार्टिसिपेट किया था। शो में उनकी अग्रेसिव साइड देखने को मिली थी।

Sambhavna Seth

बिग बॉस के चौथे सीजन में भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर-एक्टर मनोज तिवारी कंटेस्टेंट के रूप में दिखाई दिए थे। शो में हुए उनकी और डॉली बिंद्रा की लड़ाई आज भी दर्शकों को याद है। 

Manoj Tiwari

भोजपुरी सिनेमा के जाने माने एक्टर दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं। उन्हें साल 2012 में आए बिग बॉस के छठे सीजन में देखा गया था।  

Dinesh Lal Yadav

एक्ट्रेस मोनालिसा ने बिग बॉस के दसवें सीजन में भाग लिया था। ये सीजन साल 2016 में आया था। इसी शो में उन्होंने शादी भी कर ली थी।  

Monalisa

बिग बॉस के 13वें सीजन में भोजपुरी के मोस्ट पॉपुलर एक्टर- सिंगर खेसारी लाल यादव नजर आए थे। हालांकि खेसारी इस सीजन के विनर तो नहीं बन पाए लेकिन उन्होंने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया था। 

Khesari Lal Yadav

भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने साल 2021 में आए बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन में हिस्सा लिया था। शो में उन्होंने काफी स्ट्रॉन्ग गेम खेला था। 

Akshara Singh